Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Kedarnath Yatra 2024 को सुगम ढंग से संचालित करने के लिए सचिव लोनिवि डॉ पंकज पांडेय ने एनएच में गतिमान कार्याे का किया निरीक्षण

by Rajendra Joshi
March 19, 2024
in देहरादून
0
Kedarnath Yatra 2024
ADVERTISEMENT
  • Kedarnath Yatra 2024 को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सचिव लोनिवि डॉ पंकज पांडेय ने राष्ट्रीय राजमार्ग में गतिमान कार्यो का किया निरीक्षण
  • सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्ग को आगामी यात्रा शुरू होने से पूर्व ही सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए
  • रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग के बीच जिन स्थानों पर सड़क डबल लेन नहीं है, उन सभी स्थानों पर डबल लेन सड़क बनाने के निर्देश दिए

Kedarnath Yatra 2024 को सुगम एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित कराने के लिए एवं दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो तथा राष्ट्रीय राजमार्ग का जो भी निर्माण कार्य गतिमान है, यात्रा से पूर्व पूर्ण करने के लिए सचिव लोनिवि डॉ पंकज पांडेय ने जिलाधिकारी सौरभ गहरवार सहित राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि के अधिकारियों के साथ रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक का निरीक्षण कर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

Kedarnath Yatra 2024

सचिव लोनिवि ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग के बीच जिन स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन सभी कार्यों को यात्रा शुरू होने से पूर्व ही त्वरित गति से कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग के बीच जिन स्थानों पर डबल लेन सड़क नहीं है उन स्थानों पर त्वरित गति से सड़क को डबल लेन बना लिया जाए। ताकि यात्रा के दौरान जाम की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने यह भी निर्देश कि सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक सड़क किनारे इंटर लॉकिंग कर ली जाए।

सचिव पंकज पांडेय ने चीफ इंजीनियर लोनिवि राजेश शर्मा को निर्देश दिए कि गौरी कुंड से तप्त कुंड तक यात्रियों की सुविधा हेतु गतिमान सभी कार्यों को यात्रा से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए। ताकि यात्रा को संचालित करने में कोई समस्या न हो। एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुचें सचिव लोनिवि डॉ पंकज पांडेय का जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने स्वागत करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य विभागों द्वारा केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सचिव को आश्वस्त किया कि निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित अधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियरिंग राष्ट्रीय राजमार्ग दयानंद, चीफ इंजीनियर लोनिवि पौड़ी राजेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्र, मुकेश परमार, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह, डीडीएमए विनय सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags: Kedarnath Yatra 2024

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
Breaking News with Dev Bhoomi Samiksha

72 घंटे में 60 लाख से अधिक कीमत के अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved