Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

देहरादून में बड़ा हादसा टला, फाटक तोड़ते हुए ट्रैक के नजदीक पहुंची बेकाबू कार

by Rajendra Joshi
March 11, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

एक तेज रफ्तार कार की ओर से अजबपुर रेलवे फाटक तोड़ने से देहरादून रेलवे स्टेशन से आ रही ट्रेन को रोकना पड़ा। बता दे कि कार चालक खुद को आर्मी अफसर बताते हुए रौब गालिब करने लगा तो मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध में हंगामा कर दिया।

हालांकि फाटक पर तैनात कर्मचारी ने वहां चेन लगाकर ट्रैफिक को रोका और फिर ट्रेन को हरी झंडी दी गई। इसी के साथ थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरपीएफ आरोपित कार चालक को अपने साथ ले गई।

बता दे कि माता मंदिर रोड स्थित रेलवे फाटक पर शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रेन के आने का समय था। इसको लेकर फाटक पर तैनात कर्मचारी ने बैरियर नीचे करना शुरू किया। इतने में एक कार चालक ने तेज गति में आते हुए कार बैरियर में टकरा दी। इससे बैरियर टूटकर पटरियों के बीच जा गिरा।

इतने में वहां मौजूद लोगों ने विरोध में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद जैसे-तैसे मामला शांत हुआ और वहां पर चेन लगाकर ट्रैफिक को रोका गया। इसके बाद ट्रेन को हरी झंडी दी गई।

Tags: breaking newsIndian railwayslatest news

Related Posts

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post
-

सतीश कौशिक की मौत है या साजिश, फार्म हाउस में मिली ‘आपत्तिजनक दवाएं’

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved