Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

20 कलस्टर विद्यालयों को 21 करोड़ स्वीकृतः डॉ. धन सिंह रावत

by Rajendra Joshi
March 7, 2024
in देहरादून
0
Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat

File Photo : Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat

ADVERTISEMENT

विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को दिये निर्देश, शीघ्र शुरू करें निर्माण

देहरादून, 07 मार्च, 2024 | राज्य सरकार ने सूबे के पांच जनपदों के 20 राजकीय इंटर कॉलेजों को कलस्टर विद्यालय बनाने की स्वीकृति दे दी है। इन विद्यालयों में भवन निर्माण एवं अन्य अवस्थापना कार्यों के लिये रू 21 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से रू 13 करोड़ की धनराशि पहली किस्त तौर पर संबंधित विद्यालयों को जारी कर दी गई है। विभागीय मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को कलस्टर विद्यालयों में शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिये हैं। इससे पहले राज्य सरकार 21 राजकीय इंटर कॉलेजों को कलस्टर विद्यालय बनाने की मंजूरी दे चुकी है।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी कलस्टर विद्यालय योजना पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधनों के तहत राज्य सरकार ने प्रदेश के पांच जनपदों उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर एवं पौड़ी गढ़वाल के 20 राजकीय इंटर कॉलेजों को कलस्टर विद्यालय बनाने की मंजूरी दे दी है। जिसमें उत्तरकाशी, देहरादून एवं बागेश्वर जनपद में दो-दो कलस्टर विद्यालय, टिहरी में पांच तथा पौड़ी जनपद में नौ विद्यालय शामिल है। विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि इन सभी चयनित विद्यालयों में भवन निर्माण एवं अन्य अवस्थापना संबंधी कार्यों के लिये रू0 21 करोड़ 70 की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसमें से रू0 13 करोड़ 14 लाख की धनराशि संबंधित विद्यालयों को पहली किस्त के तौर पर जारी कर दी गई है।

डा0 रावत ने बताया कि कलस्टर विद्यालय योजना के तहत पौड़ी जनपद में राजकीय इंटर कॉलेज पोखड़ा को भवन निर्माण के लिये रू0 112.18 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार राजकीय इंटर कॉलेज पाबौं को 104.41, राजकीय इंटर कॉलेज वेदीखाल 131.11, राजकीय इंटर कॉलेज मोहनचट्टी 116.76, राजकीय इंटर कॉलेज दुगड्ा 103.02, राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारा 109.39, राजकीय इंटर कॉलेज एकेश्वर 109.87, राजकीय इंटर कॉलेज कैण्डूल ठांगर 129.94 तथा राजकीय इंटर कॉलेज खैरासैण को रू0 114.16 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार उत्तरकाशी जनपद में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला को रू0 143.27 लाख तथा राजकीय इंटर कॉलेज भंकोली को रू 0130.44 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जनपद देहरादून में राजकीय इंटर कॉलेज बाड़वाला को रू0 124.74 लाख तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर को रू0 128.21 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। बागेश्वर जनपद में राजकीय इंटर कॉलेज कौसानी को रू0 18 लाख तथा राजकीय इंटर कॉलेज डोबा को रू0 28.40 लाख स्वीकृत किये हैं।

इसी प्रकार टिहरी गढ़वाल में राजकीय इंटर कॉलेज दौंक को रू0 101.56 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज भैस्यारो को 117.02, राजकीय इंटर कॉलेज दीनगांव 106.35, राजकीय इंटर कॉलेज नागराजाधार, नगुण 113.55, राजकीय इंटर कॉलेज कफलोग 114.02, राजकीय इंटर कॉलेज सजवाणकाण्डा 118.57, राजकीय इंटर कॉलेज नैलचामी 119.22 तथा राजकीय इंटर कॉलेज जाखी डागर को रू0 113.33 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। डा. रावत ने बताया कि संबंधित जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को कलस्टर विद्यालयों के शीघ्र निर्माण के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि तय समयावधि में निर्माण कार्य पूरे किये जा सके। उन्होंने बताया कि इससे पहले राज्य सरकार ने कलस्टर विद्यालय योजना के तहत सूबे के 21 राजकीय इंटर कॉलेजों को कलस्टर विद्यालय बनाने की मंजूरी प्रदान की।

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

एन0एच0एम0 उत्तराखण्ड ने किया मातृशक्ति के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved