Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सरखेत में आई दैवीय आपदा के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक करते मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
January 11, 2023
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

देहरादून, 11 जनवरी। देहरादून के मालदेवता के निकट सरखेत में आई दैवीय आपदा के संबंध में बुधवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

इस दौरान मंत्री जोशी ने सरखेत में आई आपदा के बाद कितना कार्य धरातल में हुआ है। मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि सरखेत में बिजली, पेयजल, सिंचाई, सड़क का कार्य लगभग सभी पूर्ण हो चुके है। कुछ शेष कार्यों में तेजी से कार्य किया जा रहा है।समीक्षा के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा मंत्री जोशी ने समाने अपनी विभिन्न समस्याओं को भी रखा गया जिसपर मंत्री जोशी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को शिकायतों का तत्काल समाधान के भी निर्देश दिए। बैठक में मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार द्वार चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को तय समय पर पूर्ण करने ओर अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजना का लाभ मिले। मंत्री जोशी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क निर्माण संबंधित दिक्कतों के समाधान हेतु एक सप्ताह के भीतर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

-
-

मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों सरखेत के 13 आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास कार्य में तेजी से कार्य किया जाए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए जिस भूमि का चयन किया गया है। उसका एक बार निरीक्षण कर भूमि का समतलीकरण किया जाए। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कि प्रभावित लोगों को अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है । मंत्री ने कहा जहां पर दिक्कतें आ रही है वहां पर परीक्षण किया जा रहा है । इस दौरान मंत्री जोशी ने सर खेत आपदा में जिन्होंने अपनो को खोया उनके परिजनों को रूपये 4 लाख की मुआवजा राशि प्रदान की।

मंत्री ने कहा शीघ्र ही शासन से प्रभावितों के मकान बनाने के लिए साढ़े चार लाख रूपये और किसी बैंक के माध्यम से भी करीब चार लाख रूपये अतिरिक्त करीब साढ़े आठ लाख रुपए प्रत्येक प्रभावित परिवार को मकान निर्माण के लिए दिया जाएगा। उन्होंने कहा दुख की इस घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है जो भी मदद होगी वह प्रभावित परिवारों की जायेगी। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कृषि विभाग द्वारा किसानों को दिए जा रहे कृषि यंत्र एवं उपकरण भी वितरित किए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी केके मिश्र, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सेमवाल, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज उप्रेती, उप जिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं जिला पंचायत वीर सिंह चैहान, ग्राम प्रधान नीलम कोटवाल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

Tags: अपर जिलाधिकारी केके मिश्रउप जिलाधिकारी नरेश दुर्गापालजिला पंचायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सेमवालजिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभालमुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंहमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज उप्रेती

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post

सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते मंत्री गणेश जोशी।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved