Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

प्रभारी रावल पद पर विराजमान हेतु बदरीनाथ धाम में धार्मिक अनुष्ठान हुए पूर्ण, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दी शुभकामनाएं

by Rajendra Joshi
July 14, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • अमरनाथ नंबूदरी बने श्री बदरीनाथ धाम के प्रभारी रावल निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को भावभीनी विदाई समारोह में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने सौंपा अभिनंदन पत्र
  • प्रभारी रावल पद पर विराजमान हेतु श्री बदरीनाथ धाम में धार्मिक अनुष्ठान हुए पूर्ण ।
  • बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने दी शुभकामनाएं हकहकूकधारी सहित उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, न विभिन्नओएसडी रमेश सिंह रावत एवं अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद।

श्री बदरीनाथ धाम: 14 जुलाई। विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ के नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी ने आज बदरीनाथ धाम के प्रभारी मुख्य पुजारी रावल का दायित्व संभाल लिया है साथ ही सेवानिवृत्त रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को मंदिर समिति ने सम्मानसमारोह में विदाई दी।

आज रविवार 14 जुलाई प्रात: 8.30 बजे को प्रभारी रावल ने पंच पंचतीर्थ स्नान किया श्री बदरीनाथ मंदिर के निकट पंच शिलाओं के दर्शन किये तप्तकुंड, विष्णुपदी गंगा अलकनंदा नदी, ऋषि गंगा,कुर्मूधारा प्रह्लाद धारा, नारद कुंड, में स्नान संपन्न हुआ तथा पंच शिला नारद शिला,नरसिंह शिला,वराह शिला,गरूड़ शिला,मार्कंडेय शिला,के दर्शन किये। निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने अपने कार्यकाल की प्रात:काल को संपादित होनेवाली अभिषेक पूजा संपन्न की उसके बाद प्रात: साढ़े सात बजे बाद अंतिम बालभोग लगाया। उसके बाद नये प्रभारी रावल अमरनाथ नंबूदरी को आशीर्वाद मंत्र तथा स्वर्ण छड़ी ( शिंगौल) सौंपी। इसके बाद पहली बार प्रभारी रावल ने श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में पूजा-अर्चना हेतु प्रवेश किया । आज से प्रभारी रावल शायंकालीन तथा कल से प्रात: से शायंकालीन पूजाओं का संपादन करेंगे। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शुभकामनाएं दी है।

-

आज धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात सेवानिवृत्त रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को मंदिर समिति कार्यालय सभागार में भब्य समारोह में विदाई दी गयी। इस अवसर पर मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिह ने सेवानिवृत्त रावल के विदाई समारोह के दौरान अभिनंदन पत्र पढ़कर सेवानिवृत्त रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को सौंपा।
इस अवसर पर मुख्य कार्याधिकारी ने सेवानिवृत्त रावल के श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य अर्चक के रूप में की गयी सेवा , कर्तब्यपरायणता, सौम्य व्यवहार, अनुशासन, की भूरि- भूरि प्रशंसा की कहा कि धर्माधिकारी, वेदपाठी, डिमरी पंचायत, हक हकूकधारियों तथा तीर्थयात्रियों से बेहतर तालमेल एवं समन्वय से कार्य किया। इस अवसर पर माहौल भावुक हो गया साथ ही बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित वक्ताओं ने सेवानिवृत्त रावल की सेवा भावना को याद किया।
समारोह के अंत में सेवानिवृत्त रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने भगवान बदरीविशाल एवं मंदिर समिति का आभार जताया।

सभी मंदिर समिति सदस्यों सहित मुख्य वित्त अधिकारी आनंद सिंह अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली सहायक विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल, अभियंता विपिन तिवारी सहित सभी अधिकारियों- कर्मचारियों,‌तीर्थ पुरोहितों ने नव नियुक्त प्रभारी रावल को बधाई दी है।

आज भी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,‌वेदपाठी रविंद्र भट्ट , अमित बंदोलिया,द्वारा डिमरी भितरी बडुवागणों निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी सहित मंदिर समिति पदाधिकारियों, डिमरी भितरी बडुवागत, कमदी, मेहता थोक पदाधिकारियों , पांडुकेश्वर, बामणी,माणा के हकहकूकधारियों की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किये एवं पंच तीर्थ भ्रमण किया।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ के अनुसार श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ने दक्षिण भारत के प्रमुख समाचार पत्रों में नायब रावल पद हेतु योग्य उम्मीद्वारों में से चयन हेतु विज्ञप्ति जारी की थी विज्ञप्ति प्रकाशन के पश्चात
नायब रावल पद हेतु आवेदन मंदिर समिति को प्राप्त होने के बाद मंदिर समिति द्वारा शीघ्र स्क्रीनिंग एवं नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

आज धार्मिक अनुष्ठान तथा विदाई सम्मान समारोह के अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य वीरेंद्र असवाल मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, विशेष कार्याधिकारी रमेश सिंह रावत, बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी/ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान सहित डिमरी बडुवागण, कमदी, मेहता थोक पदाधिकारियों , पांडुकेश्वर, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विनोद,माणा के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा शिवप्रसाद डिमरी, दिनेश डिमरी,विपुल डिमरी, पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, पूर्व मंदिर समिति सदस्य दिनकर बाबुलकर,उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर नगर पंचायत ईओ सुनील पुरोहित,थाना प्रभारी नवनीत भंडारी अवर अभियंता गिरीश रावत, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट एवं राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, लेखाकार भूपेंद्र रावत, अतुल डिमरी,केदार सिंह रावत, संदेश मेहता,संजय तिवारी,अजय सती अनसूइया नौटियाल,अजीत भंडारी, कुलानंद पंत, हरेंद्र कोठारी, योगंबर नेगी दिनेश भट्ट, मनमोहन नेगी, रत्नेश पंवार, अमित पंवार, विकास सनवाल, धीरज मेहता, दीपक सयाना राजदीप सनवाल,नारायण नंबूदरी,हरीश जोशी, अमित डिमरी, राजेश नंबूदरी राहुल मैखुरी,दर्शन कोटवाल आदि मौजूद रहे।

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

Dehradun News: सास से पीड़ित बहु ने गंगा में कूदकर दी जान

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved