Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Dehradun News: सास से पीड़ित बहु ने गंगा में कूदकर दी जान

by Rajendra Joshi
July 14, 2024
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

Dehradun News: बिरला फार्म हरिपुर कला निवासी विवाहिता के 13 जुलाई से गुमशुदगी के मामले पर आयोग अध्यक्ष ने संज्ञान लिया तो जानकारी में पता लगा कि विवाहिता ने अपनी सास से पीड़ित होकर गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली है।

मामले में आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एसओ ऋषिकेश से फोन पर वार्ता के क्रम में जानकारी ली तो पता लगा कि विवाहिता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार जांच शुरू की गई है जिमसें पाया गया कि पीड़त विवाहिता ने गंगा में कूदकर जान दे दी है परंतु अभी विवाहिता का शव नही मिल पाया है।

एसओ ने बताया कि प्रार्थी (विवाहिता खुशबू के पिता) की तहरीर के अनुसार उनकी पुत्री का विवाह दिनांक 21-02- 2019 को अतुल जयसवाल पुत्र सुभाष जयसवाल निवासी- बिरला फार्म हरिपुर कला, जिला देहरादून के साथ दोनो परिवारो की पूर्ण सहमति से सम्पन्न हुआ था। विवाह उपरान्त से ही प्रार्थी की पुत्री खुशबू जयसवाल के साथ उसके ससुराल पक्ष के लोग जिनमे उसकी सास किरन जयसवाल, पति अतुल जयसवाल, ससुर सुभाष, देवर अमित जयसवाल कम दहेज लाने के व अत्यधिक देहज की मांग को लेकर अभद्र व्यवहार करते थे, बात-बात पर गाली-गलौच करना एवं आक्रोशित होकर मारपीट पर उतारू हो जाते थे परंतु मैं अपनी पुत्री को लगातार समझता रहा की कुछ समय में सब कुछ ठीक हो जायेगा परन्तु दिनांक 11-07-2024 को सुबह 8:42 व 8:44 प्रार्थी व् प्रार्थी के पुत्र पवन के whatsaap मैसेंजर (9897390728), (9808439923) पर प्रार्थी की पुत्री खुशबू जयसवाल के whatsaap मेसेंजर (8171826334) से दो वोईस मेसेज आये जिसमे खुशबू जयसवाल ने कहा – “पापा मैं जा रही हूँ हरिद्वार आत्महत्या करने और इसकी जिम्मेदार मेरी सास होगी” मैं पांच साल से उनकी बातें सुन सुन कर थक गयी हूँ अब मुझ में शक्ति नहीं है सुनने की” व दुसरे मेसेज में रोते कह रही हैं की “मुझे ताने दे दे कर मेरा जीना मुश्किल कर दिया है मैं अब सहन नहीं कर सकती हूँ I LOVE YOU पापा” इस मैसेज के पश्चात् जब प्रार्थी अपने बेटों के साथ प्रार्थी की पुत्री के ससुराल पहुंचा और अपनी पत्री खुशबू जयसवाल के बारे ने पुछा की वे कहाँ है तो प्रार्थी की पुत्री खुशबू जयसवाल की सास किरन जयसवाल, पति अतुल जयसवाल, ससुर सुभाष द्वारा प्रार्थी व प्रार्थी के बेटों के साथ गाली गलोच करने लगे व कहने लगे की “हमें नहीं पता की तेरी बेटी कहाँ मर गयी हमारे घर से निकल जा दुबारा मत दिखाई देना और अपनी बेटी के दोनों पापों को भी अपने साथ ले जा यह बोलते हुए प्रार्थी की पुत्री खुशबू जयसवाल की दोनों पुत्रियों को भी धक्के मार कर घर से बहार निकाल दिया।

Rishikesh News

मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि यह अत्यंत निंदनीय विषय है कि एक परिवार जो अपनी बेटी आपको सौंपता है आपके द्वारा उसके साथ इस प्रकार का घटिया व निर्मम व्यवहार किया जाता है जो कि बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने मामले में एसओ ऋषिकेश को निर्देश दिए है की यदि उसके द्वारा गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया गया है तो जल्द से जल्द विवाहिता के शव को बरामद किया जाए व मामले में गंभीरता से जांच करते हुए मुख्य व सहयोगी आरोपीयों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Dehradun News

वहीं एसओ ऋषिकेश ने बताया कि मामले में जांच व पूछताछ चल रही है जैसे ही उक्त विवाहिता के लिए गंगा में सर्च ऑपरेशन चल रहा है जैसे ही विवाहिता का शव मिलता है पुलिस द्वारा पंचनामा करा कर शेष कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

Dehradun News: PCS परीक्षा का सफल समापन, इतनी रही कुल उपस्थिति।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved