Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में ऑनलाइन होंगे फार्मासिस्टों के पंजीकरण

by Rajendra Joshi
August 11, 2025
in स्वास्थ्य
0
Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat

File Photo : Cabinet Minister Dr. Dhan Singh Rawat

ADVERTISEMENT
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया सुविधाओं का शुभारंभ
  • उत्तराखंड फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जताया स्वास्थ्य मंत्री का आभार

देहरादून, 11 अगस्त 2025 | उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में अब फार्मासिस्टों के पंजीकरण ऑनलाइन होंगे।सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में ऑनलाइन पंजीकरण एवं नवीनीकरण सुविधाओं का विधिवत शुभारंभ किया। इस सुविधा के शुरू होने से प्रदेश के सभी फार्मासिस्ट अब अपने पंजीकरण, नवीनीकरण, पंजीकरण स्थानांतरण एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार के.एस. फर्स्वाण ने बताया कि काउंसिल में अब तक सभी कार्य ऑफलाइन मोड में होते थे, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले फार्मासिस्टों को समय और धन की हानि होती थी। ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से यह परेशानी समाप्त होगी और प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी एवं त्वरित होंगी। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट काउंसिल की वेबसाइट www.ukpcouncil.org पर ऑनलाइन सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में डी.फार्मा, बी.फार्मा, एम.फार्मा एवं फार्मा डी के कुल 27,860 फार्मासिस्ट उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में पंजीकृत हैं। दूसरी ओर उत्तराखंड डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन सुविधा शुरू करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत का आभार व्यक्त किया।

Tags: breaking news

Related Posts

-
स्वास्थ्य

मानवता की मिसाल: सुभारती अस्पताल में हादसे के सभी घायलों का मुफ्त इलाज

-
स्वास्थ्य

उत्तराखण्ड के अति-दुर्गम क्षेत्रों में हेली सेवाओं से सुरक्षित मातृत्व को नई गति

-
देहरादून

चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन

-
स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर : नंदगांव सीएचसी में औचक जांच

Load More
Next Post
-

संस्कृति मंत्री महाराज ने किया भगवती नन्दा देवी के गीतों का विमोचन

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved