Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

संत रविदास जी पर आधारित फिल्म के पोस्टर रिलीज करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
April 25, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

हरिद्वार में ’महिमा गुरु रविदास की’ के प्रोमो एवं पोस्टर को किया गया रिलीज।

Promo and poster of ‘Mahima Guru Ravidas Ki’ released in Haridwar.

देहरादून 25 अप्रैल, कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी टाउनहॉल हरिद्वार में 15वीं सदी के महान संत रविदास जी के जीवन तथा शिक्षाओं पर आधारित फीचर फिल्म का प्रोमो और पोस्टर के रिलीज के अवसर पर उपस्थित रहे। ’महिमा गुरु रविदास की’ फिल्म महन्त रविन्द्र पुरी क्रियेशन के बैनर तले, सत्य आन लाईन प्रोडक्शन व एसएआरएस इंटरटेंनमेंट द्वारा निर्मित की गई है।
प्रोमो एवं पोस्टर के रिलीज के अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास, पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी, श्री महन्त राम रतन गिरी, महामण्डलेश्वर ललितानंद गिरी, निर्मल अखाड़े के संत जगजीत सिंह शास्त्री एवं एस.एम.जे.एन. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा उपस्थित रहे।

-
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रोमो का अवलोकन करने के पश्चात उन्हें पूरी फिल्म देखने की तीव्र उत्कण्ठा जाग्रत हो गयी है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के ऊपर बनने वाली इस फिल्म को वे राज्य सरकार से निवेदन करके टैक्स फ्री करवाने का प्रयास करेंगे, ताकि अधिकांश लोग इसे देखकर संत रविदास जी के बताये गये मूल्यों को समाज में पुर्नस्थापित कर सकें।
रविदास भारत में 15वीं शताब्दी के एक महान संत, दर्शनशास्त्री, कवि, समाज-सुधारक और ईश्वर के अनुयायी थे। वो निर्गुण संप्रदाय अर्थात् संत परंपरा में एक चमकते नेतृत्वकर्ता और प्रसिद्ध व्यक्ति थे तथा उत्तर भारतीय भक्ति आंदोलन को नेतृत्व देते थे। उस समय सामाजिक और धार्मिक स्वरुप बेहद दुःखद था। क्योंकि इंसानों द्वारा ही इंसानों के लिये ही रंग, जाति, धर्म तथा सामाजिक मान्यताओं का भेदभाव किया जा चुका था। गुरु रविदास जी समाज में अस्पृश्यता के खिलाफ भी लड़े जो उच्च जाति द्वारा निम्न जाति के लोगों के साथ किया जाता था। गुरुजी के अध्यापन से प्रभावित होकर चितौड़ साम्राज्य के राजा और रानी ही नहीं बल्कि क्रूर मुगल शासक बाबर भी उनका अनुयायी बन गया। ऐसे महान संत और समाज सुधारक के बारे में तथा उनकी दिक्षाओं के बारे में पूरी दुनियां को बताया जाना अत्यधिक आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि मैं गुरूजी श्री महंत रविन्द्रपुरी जी महाराज का विषेश तौर पर धन्यवाद करना चाहूंगा कि ऐसे महान संत की जीवनी पर फिल्म बनाने का सुविचार आपके मन में आया। मुझे आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास है कि, यह फिल्म रविदास जी की शिक्षाओं को समाज में प्रचारित करने में महत्वपूर्ण योगदान करेगी।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य युवा वर्ग को देश, धर्म, सांस्कृतिक एवं अपने धर्म गुरुओं के प्रति जागृति उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि महंत रविन्द्र पुरी क्रियेशन सामाजिक मुद्दो को लेकर इस तरह की फिल्म बनाते रहेंगे।
इस फिल्म को निर्माता पुरुषोत्तम शर्मा, राजेश मालगुड़ी व पुरुषोत्तम जथूडी द्वारा बनाया गया है तथा फिल्म में संदीप मोहन ने गुरु रविदास का किरदार निभाया है। शुभांगी देवली, निकिता बहुगुणा, मंजू तिवारी, गुंजन तिवारी, मुकेश घनशाला, दीपक व्यास, आनन्द राणा व रोहित कुमार द्वारा फिल्म में अभिनय किया गया है।
इस अवसर पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहन्त राम रतन गिरि, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, भोला शर्मा, ओ.पी. गौनियाल प्रधानाचार्य भल्ला कॉलेज, निर्माता निर्देशक देबू रावत, अभिनेता रणबीर चौहान, फिल्म कलाकार कुलदीप देवली, डॉ सुगंधा वर्मा, रिकंल गोयल, रिचा मिनोचा, विवेक मित्तल, सूरज राजपूत, अश्वनी जगता, मोहन चन्द्र पांडे, आर ए शर्मा, वैभव शर्मा, मनोज उनियाल, मयंक गुप्ता, राम कुमार शर्मा अध्यक्ष प्रबंधन समिति चमन लाल डिग्री कालेज, रोहित यादव, सचिन विश्नोई, अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Tags: अनिल शर्माअभिनेता रणबीर चौहानअश्वनी जगताआर ए शर्माएस.एम.जे.एन. कॉलेजओ.पी. गौनियाल प्रधानाचार्य भल्ला कॉलेजकृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशीज्वालापुर विधायक रवि बहादुरडॉ सुगंधा वर्मानिर्माता निर्देशक देबू रावतपंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहन्त राम रतन गिरिफिल्म कलाकार कुलदीप देवलीभोला शर्मामनोज उनियालमयंक गुप्तामोहन चन्द्र पांडेराम कुमार शर्मा अध्यक्ष प्रबंधन समिति चमन लाल डिग्री कालेजरिकंल गोयलरिचा मिनोचारोहित यादवविवेक मित्तलवैभव शर्मासचिन विश्नोईसंत जगजीत सिंह शास्त्रीसंत रविदास जीसूरज राजपूत

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post

पूर्व सैनिक संगठन, पीबीओआर ने किया सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का अभिनंदन।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved