Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री के संभावित आगमन की तैयारी, राज्यपाल से कुलपति की भेंट

by Rajendra Joshi
February 18, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

Dehradun/Dev Bhoomi Samiksha | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को लोक भवन में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनमोहन सिंह चौहान ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर कुलपति ने राज्यपाल को 23 से 26 फरवरी, 2026 तक गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड राज्य अन्तर-विश्वविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल द्वारा पूर्व में आयोजित कुलपतियों की बैठक में राजकीय विश्वविद्यालयों में नियमित रूप से खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के अनुपालन में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 राजकीय विश्वविद्यालयों के लगभग 1700 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स के साथ-साथ वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी एवं खो-खो सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।

-

कुलपति ने यह भी जानकारी दी कि विश्वविद्यालय में मार्च माह में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की संभावना है। उनके संभावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए दीक्षांत समारोह की भव्य तैयारियां की जा रही हैं।

राज्यपाल ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए बेहतर खेल अवसंरचना एवं प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालयों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ ही विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

एलकेडी मोटर मार्ग पुनर्निर्माण को ₹14.55 करोड़ मंजूर, मंत्री गणेश जोशी ने सीएम का जताया आभार

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved