Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राज्यपाल गुरमीत सिंह से प्रीति नेगी ने की मुलाकात।

by Rajendra Joshi
December 26, 2022
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को रूद्रप्रयाग जिले की प्रीति नेगी ने मुलाकात की। प्रीति नेगी ने हाल ही में दक्षिण अफ्रिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर साइकिल से यात्रा पूरी की है। उन्होंने इस उपलब्धि के साथ-साथ पाकिस्तान की समर खान का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा। प्रीति ने महज तीन दिन में साइकिल से किलिमंजारो पर चढ़ाई की। वह इससे पूर्व भी एक कीर्तिमान बना चुकी है। अक्टूबर माह में प्रीति ने केवल चार दिन में हरिद्वार से केदारनाथ तक की साइकिल यात्रा पूरी की थी। प्रीति ने बताया अगला लक्ष्य माउंट एवरेस्ट में चढ़ाई करने का हैं।

-

इस अवसर पर राज्यपाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि वह देवभूमि की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रीति के जोश, जज्बे, बुलंद हौसले और कड़ी मेहनत पर हम सभी गौरवान्वित हैं। उन्होंने जो कीर्तिमान बनाया है, वह बेटियों के साथ-साथ युवाओं के लिए उदाहरण है। राज्यपाल ने कहा कि माउंट एवरेस्ट में फतह करने के लिए उनकी हरसंभव मदद की जायेगी। उन्होंने अन्य लोगों से भी प्रीति की मदद करने की अपील की।

-

इस अवसर पर उनके साथ मेजर जनरल (रि.) एम.एल. असवाल, ब्रिगे (रि.) मुकुल भण्डारी भी उपस्थित रहे।

Tags: Governor Gurmeet SinghPreeti Negiब्रिगे (रि.) मुकुल भण्डारी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post

शिक्षा विभाग में 68 प्रवक्ता हुए स्थाई देखिए लिस्ट

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved