Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया

by Rajendra Joshi
January 31, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून 31 जनवरी, 2025 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गनिर्देशन में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा शुक्रवार को देहरादून के एक स्थानीय होटल में हितधारकों के साथ बजट पूर्व संवाद आयोजित किया गया। राज्य सरकार द्वारा तैयार किये जा रहे बजट में आम जनता के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम की प्रक्रिया प्रारंभ की है। इस संवाद कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रदेश (गढ़वाल एवं कुमांऊ दोनों) से लगभग 200 से अधिक हितधारक सम्मिलित हुए। विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित हितधारकों, जिनमें शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, स्वयं सहायता समूह एवं उद्योग एवं व्यापार के साथ ही सूक्ष्म-लघु व्यवसाय, होम स्टे संचालक से जुड़े लोगों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

प्रदेश के कौने कौने से अपने सुझाव लेकर आए सभी हितधारकों का अभिवादन करते हुए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके द्वारा दिए गए महत्त्वपूर्ण सुझावों के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों के सपनों को साकार करने में बजट अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम आयोजित कर, राज्य सरकार जनता को प्रदेश के विकास में सहभागी बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में बहुत ही महत्वपूर्ण सुझाव आए हैं, जिन्हें बड़ी गंभीरता से संकलित किया जा रहा है। सभी सुझावों को उनके सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया जाएगा। जनहित के लिए प्राप्त इन सुझावों बजट में शामिल किया जाएगा, ताकि समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की परिकल्पना को साकार किया जा सके।

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के मार्गनिर्देशन में प्रदेश के बजट को आमजन के लिए बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह संवाद अभी समाप्त नहीं हुआ है, आप कभी भी अपने सुझाव हम तक पहुंचा सकते हैं।

सचिव दिलीप जावलकर ने प्रदेश के गढ़वाल एवं कुमाऊं दोनों क्षेत्रों से आए विभिन्न व्यवसायों, स्वयं सहायता समूहों और एफपीओ का बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में बजट में आमजन और उद्योग-व्यापार से जुड़े लोगों के महत्त्वपूर्ण सुझावों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वारा संकलित किया जाएगा। इसके उपरांत परीक्षण एवं विभागीय मंतव्य के साथ बजट में शामिल किया जाएगा।

इस संवाद कार्यक्रम में जिन्होंने अपने सुझाव रखे उनमें नैनीताल से प्रवीण कुमार शर्मा (नैनीताल), इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड से पंकज गुप्ता एवं अनिल गोयल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से कैलाश केश्वानी, एफपीओ शक्तिफार्म उधमसिंह नगर से योगेन्द्र सिंह, जीबीपंत विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार श्रीमती अलका गोयल, साहसिक पर्यटन से नितिन राणा, प्रो. दुर्गेश पंत, अक्षय ऊर्जा एसोसिएशन से अमन जोशी, होमस्टे संचालक जयपाल सिंह, सिडकुल मैन्युफैक्चर एसोसिएशन से हरेन्द्र गर्ग, पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स से विनीत गुप्ता, टूर ऑपरेटर एसोसिएशन से अभिषेक अहलूवालिया, डॉ. सुजाता संजय, डॉ. जूही गर्ग, सुश्री कविता चतुर्वेदी, दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ देहरादून से भूमि सिंह, अनिल मारवाह सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, लखपति दीदी एवं कृषि एवं बागवानी से जुड़े किसानों ने अपने सुझाव दिए।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली ने भी सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक सविता कपूर, सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा, अपर सचिव अभिषेक रोहिला, अनुज गोयल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संचालन अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने किया।

Tags: breaking newslatest news

Related Posts

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

-
देहरादून

महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया 151 कन्या पूजन

-
देहरादून

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद की शपथ ली

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Load More
Next Post
-

National Game: तैराकी और खो खो मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved