Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

National Game: तैराकी और खो खो मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या

by Rajendra Joshi
January 31, 2025
in खेल
0
-
ADVERTISEMENT
  • खिलाड़ियों नें कहा थैंक यू मंत्री जी

हल्द्वानी 31 जनवरी | 38 में राष्ट्रीय खेलों में हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में चल रही तैराकी और खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या खुद स्टेडियम पहुंची। उन्होंने तैराकी और खोखो प्रतियोगिताओं को देखा और खिलाड़ियों से खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने तैराकी प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल प्रदान किये। उन्होंने कहा कि हमने इन राष्ट्रीय खेलों को अब तक के इतिहास का सबसे भव्य खेल आयोजन बनाने की कोशिश की है और जिस तरह से पहले 4 दिन में मेहमान खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया आई है उससे साफ है कि हम इस प्रयास में सफल रहे हैं।खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इसी गौलापार के स्टेडियम में पदक जीतने वाले खिलाड़ी जब यह कहते हैं कि यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव हुआ, तो मेरे लिए यह सुखद एहसास है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत की और उनसे पूछा कि क्या वे व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं या नहीं। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि अगर किसी भी तरह की कोई समस्या है तो सीधे उन्हें बताएं।उन्होंने मौके पर मौजूद सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Tags: breaking newslatest newsNational Game

Related Posts

-
उत्तराखंड

हॉकी की ‘हैट्रिक गर्ल’ को राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी वंदना कटारिया

-
उत्तराखंड

300 खिलाड़ियों पर भारी पड़ा 9 साल का बच्चा, शिवाय बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना ने बना दिया चेस प्लेयर

-
खेल

CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में राजा मुथुपांडी ने भारत को दिलाया सिल्वर, शानदार प्रदर्शन जारी

-
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

Load More
Next Post
-

NIVH के आदर्श वि‌द्यालय में दृष्टि दिव्यांग छात्रों को AI devices वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved