Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

तेल कम्पनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां करें चेक

by Rajendra Joshi
February 2, 2023
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

आज 1 फरवरी है और देश का यूनियन बजट आज पेश होने वाला है. ऐसे में बजट पेश होने से पहले क्या आम लोगों को पेट्रोल और डीजल की महंगी कीमतों से राहत मिली है? 1 फरवरी के लिए देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों को अपडेट कर दिया है. बता दे कि 22 मई के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि बजट को लेकर लोगों को थोड़ी राहत की उम्मीद है. यहां जानिए कि आज पेट्रोल और डीजल के मोर्चे पर आम आदमी को राहत मिली है या नहीं. 

-
Petroleum

OMCs ने जारी किया भाव

बता दें कि हर दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है. 1 फरवरी के दिन पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Today) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली से लेकर मुंबई तक कहीं भी तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

शहर    पेट्रोल    डीजल

मुंबई    106.31     94.27 

दिल्ली    96.72     89.62

चेन्नई    102.63    94.24

कोलकाता   106.03        92.76

बेंगलुरु    101.94    87.89

लखनऊ    96.57     89.76

नोएडा    96.79    89.96

गुरुग्राम    97.18    90.05

चंडीगढ़    96.20    84.26

पटना    107.24        94.04

सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं दाम

बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं और उसके बाद लोगों को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव के बारे में पता चलता है. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल आम पब्लिक को इतना महंगा पड़ता है.

SMS से पता करें आज के रेट

पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भी पता कर सकते हैं.

Tags: big breakingBig newscm dhamiPetrolpetrol and dieselToday's latest update

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

एनसीसी निदेशालय उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते राज्यपाल गुरमीत सिंह

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved