Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर यात्री ध्यान न दें: महाराज

by Rajendra Joshi
May 9, 2025
in देहरादून
0
File Photo: Cabinet minister Satpal Maharaj

File Photo: Cabinet minister Satpal Maharaj

ADVERTISEMENT

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित एवं निर्बाध गति से चल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर इधर-उधर की पुरानी भ्रामक वीडियो पोस्ट कर चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से वस्तुओं के अधिक दाम वसूलने की अफवाह फैला रहे हैं। ऐसी सभी अफवाहों से सावधान रहे।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा रुटों पर बेरोजगार युवा ऋण लेकर अपने काम धंधे करते हैं। इस प्रकार की भ्रामक खबरों से उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और प्रदेश की बदनामी होती है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर स्थित दुकानों से यदि यात्रियों को कोई वस्तु मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा कुछ अधिक दाम पर मिलती है तो उसका सबसे प्रमुख कारण वस्तुओं के वहां तक पहुंचने पर ट्रांसपोर्टेशन की लागत में आने वाली वृद्धि है। इसलिए सोशल मीडिया पर अनावश्यक और भ्रामक वीडियो या तथाकथित सूचना पोस्ट कर यात्रियों को भ्रमित न करें।

महाराज ने स्थानीय दुकानदारों से भी आग्रह किया है कि वह भी अपनी सभी सेवाओं को अतिथि देवो भव: की अपनी संस्कृति के अनुरूप गुणवत्ता युक्त रखने के साथ-साथ उचित मूल्य पर यात्रियों को दें ताकि प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रृद्धालुओं और प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के स्वागत और सत्कार का हम सभी को विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा है कि यदि कोई अनावश्यक रूप से अधिक दाम वसूलता है तो यात्री अपनी लिखित शिकायत दर्ज करवा सकता है।

महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। 30 अप्रैल 2025 से प्रारम्भ हुई चारधाम यात्रा के पंजीकरण के तहत अभी तक 26,49, 640 (छब्बीस लाख उन्चास हजार छह सौ चालीस) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। जबकि ढाई लाख के लगभग श्रद्धालु अभी तक धामों में दर्शनों का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जीएमवीएन के गेस्ट हाऊसों के आधार पर कहा जा सकता है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम का रुख करेंगे। कहा कि फरवरी 2025 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के तहत अभी तक कुल 12,45,31,172 (बारह करोड़ पैंतालीस लाख इक्कीस हजार एक सौ बहत्तर) रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

Tags: breaking newslatest newsSatpal maharaj

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

सकारात्मक सोच और सजग मन: प्रभावी जनसंपर्क का मूल मंत्र

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved