Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी

by Rajendra Joshi
December 14, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

देहरादून, 14 दिसम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने मंत्री जोशी को अवगत कराया कि देहरादून जिले में सहायता समूह (एचएसजी) विद्युत कर्मचारी लंबे समय से निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अत्यधिक कम वेतन में कार्य करना पड़ रहा है। पदाधिकारियों ने मंत्री से समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में वह पहले भी एक बार मुलाकात कर चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया और कहा कि इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बाबत वह मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रकरण को रखेंगे।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विकास कुमार बेनवाल, संरक्षक शमशेर सिंह बिष्ट, कैप्टन आरडी शाही सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
File Photo : Minister Ganesh Joshi

हॉर्टिटूरिज्म की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत कार्ययोजना हो तैयार: उद्यान मंत्री

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved