Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

उप प्रधान और ग्राम पंचायत के पदों पर चुनाव की अधिसूचना जारी, 15 जुलाई को होगा मतदान

by Rajendra Joshi
July 7, 2026
in उत्तराखंड
0
-
ADVERTISEMENT

जारी अधिसूचना के अनुसार 15 जुलाई को उप प्रधान और ग्राम पंचायत के पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी.-

देहरादून:उत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के बाकी 12 जिलों में खाली पड़े उप प्रधान और ग्राम पंचायत के कुछ पदों पर चुनाव होना है, जिसको लेकर उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त सुशील कुमार ने 6 जुलाई यानी सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार 15 जुलाई को उप प्रधान और ग्राम पंचायत के पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी. इसके साथ ही चुनावी कार्यक्रमों की समय सारिणी भी जारी दी गई है. खास बात यह है कि ये चुनाव एक ही दिन में संपन्न हो जाएगा.

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उप प्रधान के पद के लिए नाम निर्देशन पत्रों को प्रस्तुत किया जाना, नाम निर्देशन पत्रों की जांच, नाम वापसी, निर्वाचन चिह्न (प्रतीक) आवंटन, मतदान और मतगणना का कार्य एवं परिणाम की घोषणा- सम्बन्धित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर करायी जायेगी.

उत्तर प्रदेश पंचायत राज (सदस्यों, प्रधानों और उप प्रधानों का निर्वाचन) नियमावली, 1994 (उत्तराखण्ड राज्य में यथाप्रवृत) के नियम 117 (1) में दी गई व्यवस्था के अनुसार व आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार उप प्रधान के सामान्य निर्वाचन के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा इस अधिसूचना में मतदान के लिए ग्राम पंचायत की बैठक बुलायी जायेगी. जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से संबंधित जिले की ग्राम पंचायत के उप प्रधान के पदों पर चुनाव में लिए पूरा विवरण देते हुए अपने स्तर से 7 जुलाई को सूचना जारी करेंगे, जिसकी प्रति सरकारी गजट और इसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड को भेजेंगे.

सार्वजनिक जानकारी के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय और जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय में भी कार्यक्रम चस्पा किया जायेगा. नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर आठ जुलाई से 14 जुलाई को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक की जाएगी. इसके बाद 15 जुलाई को सुबह 08:00 बजे से 09:30 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत में की जाएगी.

उप प्रधान और ग्राम पंचायत के चुनाव संबंधित कार्यक्रम जारी:

  • 15 जुलाई को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नामांकन पत्र जमा करने का समय रखा गया है.
  • 15 जुलाई को सुबह 11बजे से 12 तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी.
  • 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे से 12:30 तक नाम वापसी का समय रखा गया है.
  • 15 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे तक चुनाव चिन्ह आंवटन का समय रखा गया है.
  • 15 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक मतदान होगा.
  • 15 जुलाई को 4:00 से मतगणना का कार्य शुरू होगा, जो कार्य समाप्ति तक जारी रहेगा.

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
-

उत्तराखंड में जंगल के दुश्मनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार महीने में 166 मामले दर्ज, आप न करें ये गलती

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved