Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

अवैध निर्माणों पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की कड़ी कार्रवाई

by Rajendra Joshi
August 14, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

Dehradun : अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आज देहरादून और ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर नियमों और मास्टर प्लान के विपरीत हो रहे निर्माण कार्यों को चिन्हित कर सील किया गया। एमडीडीए की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि अवैध तरीके से हो रहे व्यावसायिक एवं आवासीय निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर, सिमला बाईपास रोड, निकट झिवारेडी में विरेश जैन द्वारा लगभग 5 से 6 बीघा भूमि पर बनाए गए अवैध वेयरहाउस को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई में सहायक अभियंता विजय सिंह रावत, अभिषेक भारद्वाज, शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभियंता जितेन्द्र सिंह, जैयदीप, मनवीर पंवार सहित सुपरवाइज़र मौके पर मौजूद रहे।

इसके अलावा, हरिद्वार रोड, ऋषिकेश, निकट पुरानी चुंगी में पवन कुमार द्वारा किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माण और सैयद मोहल्ला, देहरादून में मुकेश द्वारा किए गए अवैध निर्माण को भी सील कर दिया गया। ऋषिकेश की कार्रवाई में सहायक अभियंता सुरजीत सिंह रावत, अवर अभियंता हर्षित मैठानी और सुपरवाइज़र मौजूद रहे।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों और मास्टर प्लान के विपरीत किए गए निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता से भी अपील है कि वे निर्माण कार्य शुरू करने से पूर्व प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति अवश्य लें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: MDDA

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

स्वतंत्रता दिवस पर जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में छात्रों ने ली शपथ

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved