Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

स्वतंत्रता दिवस पर जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में छात्रों ने ली शपथ

by Rajendra Joshi
August 15, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT


79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देने की शपथ ली। इस दौरान कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ शंकर रामामूर्ति ने कहा कि स्वतंत्रता ने हमें आगे बढ़ने का अवसर दिया है और छात्रों का कर्तव्य है कि वो उस अवसर को उपलब्धि में बदलें। इस मौके पर कंप्यूटर साइंस छात्रों के लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर आधारित इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स (आईओटी) लैब का उदघाटन किया गया।

गुरूवार को सेलाकुई स्थित जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस दौरान विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफ़ेसर डॉ शंकर रामामूर्ति ने कहा कि छात्रों को देश की स्वतंत्रता का महत्व समझना चाहिए। लाखों बलिदानों के परिणामस्वरूप आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। इसलिए छात्रों को कर्तव्य पथ पर आगे बढ़कर देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर कुलपति ने कंप्यूटर साइंस विभाग में इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स लैब का उदघाटन किया, जहां छात्र और शोधकर्ता माइक्रोकंट्रोलर, सेंसर, कम्युनिकेशन मॉड्यूल और क्लाउड इंटीग्रेशन प्लेटफार्म की मदद से समाधान खोजने और विकसित करने का कार्य कर सकेंगे ताकि डिज़ाइन, निर्माण और परीक्षण के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके। इस दौरान विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार राजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, डीन, शिक्षक और छात्र उपस्थित थे।

Tags: breaking newslatest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय आवास में ध्वजारोहण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved