Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ली जिलापूर्ति और ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस रिफिल सिलेण्डर के संबंध में बैठक

by Rajendra Joshi
January 20, 2023
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT


खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ऑयल कंपनियों को दिए निर्देश कहा कि अंत्योदय कार्ड धारकों के एल.पी.जी आई. डी. की करें मैपिंग


दिसंबर 2022 तक 1 लाख 48 हजार 411 कार्डधारकों को दिया गया है निःशुल्क गैस रिफिल सिलेंडर का लाभ

रेखा आर्या

देहरादून- आज प्रदेश की खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय स्थित वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली भवन में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस रिफिल सिलेण्डर के संबंध में समस्त जिलापूर्ति अधिकारियों तथा ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में समीक्षा बैठक की।

-

बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने अंत्योदय योजना के बारे में जानकारी ली और कहा कि योजना का सही प्रकार से क्रियान्वयन हो और पात्र लाभार्थी को ही सब्सिडी का लाभ मिले इस हेतु समस्त ऑयल कंपनियों द्वारा अभी तक जिन अंत्योदय कार्ड धारकों के एल.पी.जी आई. डी. की मैपिंग नही की गई है उसकी मैपिंग कराना सुनिश्चित करें और इसकी रिपोर्ट समस्त जिलापूर्ति अधिकारियों को उपलब्ध कराएं तत्पश्चात पूर्ति अधिकारी रिपोर्ट बनाकर निदेशालय स्तर को प्रेषित करें। ताकि विभाग इस संबंध में आगे की कार्यवाही करते हुए लाभार्थियों को योजना का लाभ पहुंचा सके। साथ ही विभागीय मंत्री ने यह भी निर्देश दिए गए कि राज्य में कितने ऐसे राशनकार्ड धारक हैं जिनके गैस कनेक्शन एक्टिव हैं अगर हैं तो क्या वह गैस ले रहे हैं अथवा नही, इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाते हुए मार्च 2023 तक बनाकर विभाग को भेजें।

-

खाद्य मंत्री ने बताया कि अभी तक राज्य में इस योजना के अंतर्गत माह दिसंबर 2022 तक 1 लाख 48 हजार 411 निःशुल्क गैस रिफिल सिलेंडर अंत्योदय कार्ड धारकों को उपलब्ध कराने के साथ ही सब्सिडी भी उनके खातों में भेज दी गई है। वहीं मंत्री रेखा आर्या ने सभी जिलापूर्ति अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने जनपदों में योजना की जानकारी हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि आमजनमानस को योजना की सही प्रकार से जानकारी प्राप्त हो। खाद्य मंत्री ने कहा कि सरकार गरीबों की हर सम्भवतः मदद की कोशिश कर रही है, पहले फ्री राशन और अब राशन कार्डधारकों के लिए फ्री गैस सिलेंडर दिया जा रहा है और सरकार के इस फैसले से लोगों को बहुत राहत मिल रही है।

बता दे कि राज्य सरकार द्वारा अन्तोदय अन्न योजना के अंतर्गत राशनकार्ड धारको को वित्तीय वर्ष 2022-23 में तीन गैस सिलेंडर रिफिल निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। जिस हेतु आयल कंपनियों को धनराशि उनके खातों में एडवांस रोलिंग के रूप में दी गई है।स्कीम का लाभ केवल अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा, जिनकी संख्या प्रदेश में करीब एक लाख 84 हजार है।

इस योजना पर सालाना करीब 55 करोड़ का खर्चा आएगा। इस अवसर पर सचिव खाद्य श्री ब्रजेश कुमार संत जी,उपायुक्त श्री पीएस पांगती जी,आरएमओ श्री सीएम घिल्डियाल जी सहित समस्त जिलापूर्ति अधिकारी और ऑयल कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Rekha aryaकैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
File Photo: Cabinet Minister Rekha Arya

मंत्री ने इस अधिकारी को सस्पेंड करने के दिए आदेश

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved