Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के आवास पहुँचे मंत्री गणेश जोशी, पुष्पांजलि अर्पित कर परिवारजनों को दी सांत्वना।

by Rajendra Joshi
December 10, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून – प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आज देहरादून के जैंतनवाला निवासी शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के निजी आवास पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद अभिमन्यु राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शौक संवेदनाएं व्यक्त की। साथ ही शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी ओर ढांढस बंधाया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद के परिवारजनों को राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा जो भी स्कूल या मार्ग का नाम शहीद के नाम पर रखने का सुझाव मिलेगा, सरकार उस दिशा में कार्य करेगी।

-


गौरतलब है कि स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय 04 दिसम्बर 2023 को भारतीय सेना के एक प्रशिक्षु पायलट को प्रशिक्षण देते समय एक हवाई दुर्घटना में शहीद हो गए थे। ज्ञात हो कि शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के पिता अमिताभ राय भी वायु सेना में ग्रुप कैप्टन से रिटायर्ड हैं।

-


इस दौरान शहीद की मां चित्रलेखा राय, पत्नी अक्षिता राय, मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, वंदना बिष्ट, आशीष शर्मा, अंकुश अग्रवाल, कैप्टन परमवीर, योगेन्द्र चौहान, उज्ज्वल, नैन सिंह पवार, जलील, ग्राम प्रधान सागर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tags: breaking newscabinet minister ganesh joshilatest newsकृषि मंत्री गणेश जोशीकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post

मंत्री जोशी ने पूर्व राज्य मंत्री चमन लाल वाल्मीकि के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved