Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

फुटबॉल कार्यक्रम के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभागविजेता फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को मंत्री जोशी ने किया पुरस्कृतखेल से शरीर और मन स्वस्थ रहता है – गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
September 18, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

Minister Ganesh Joshi did the prize distribution program at the conclusion of the football program, Minister Joshi rewarded the players of the winning football team. Sports keep the body and mind healthy – Ganesh Joshi

देहरादून, 18 सितम्बर । प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी रविवार को देहरादून के पवेलियन ग्राउंड पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 77वीं लाला नेमीदास फुटबॉल लीग 2022 फुटबॉल कार्यक्रम के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
गौरतलब है कि 31 जुलाई 2022 से डिस्ट्रिक सॉसर एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस फुटबॉल लीग में 24 टीमों ने भाग लिया। जिसमे आज फाइनल मैच गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब देहरादून और स्पोर्ट्स हॉस्टल देहारदून के बीच खेला गया। जिसमे गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब देहरादून की टीम ने फुटबॉल लीग 2022 को जीता और ट्राफी अपने नाम की।
मंत्री गणेश जोशी ने विजेता टीम को डीएफए देहरादून द्वारा दी गई धनराशि का 51 हजार रुपए का चेक और ट्रॉफी प्रदान की साथ ही उप विजेता टीम को भी ट्राफी और 31 हजार रुपए का चेक प्रदान किया।


-


इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी पुराने दिनों को स्मरण करते हुए कहा कि एक समय ऐसा होता था कि यहां बैठने के लिए टिकट लिया जाता था इस मैदान पर कई खिलाड़ियों ने यहां खेला है कई खिलाड़ी इस मैदान निधि है लेकिन धीरे-धीरे देहरादून की फुटबॉल समाप्त हो गई मंत्री जोशी ने कहा कि उसको जिंदा करने की आवश्यकता है मंत्री जोशी ने यह विश्वास दिलाते हुए कहा कि फुटबॉल लीग को अगले साल बड़े स्तर पर आयोजित किया जाए और जो भी सरकार की तरफ से मदद होगी वह की जायेगी। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश में खेलो को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रयासरत है। वही मंत्री जोशी ने कहा कि खिलाड़ियों के अंदर एक टीम भावना होती है, मिलकर साथ चलने की भावना होती है।उसके अंदर हार को बचाने की क्षमता होती है वहीं दूसरी तरफ जीत को बर्दाश्त करने की भी क्षमता खिलाड़ी के अंदर होती है।


-

मंत्री जोशी ने कहा कि खेल अवश्य खेलना चाहिए खेल से शरीर और मन भी स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी विजेता टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी और सभी खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना की।


-


इस अवसर पर संरक्षक संतोष बडोनी, देवेंद्र गुसाईं, अजय कार्की, डीडीएसए अध्यक्ष राम प्रसाद, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, भूपेंद्र कठेत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags: cabinet minister ganesh joshiअजय कार्कीडीडीएसए अध्यक्ष राम प्रसाददेवेंद्र गुसाईंभूपेंद्र कठेतमडंल अध्यक्ष पूनम नौटियालसंतोष बडोनी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

जैंतनवाला में सड़क का शिलान्यास करते काबीना मंत्री गणेश जोशी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved