Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

अमर शहीद रायफलमैन अजीत प्रधान सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते मंत्री गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
March 9, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

₹133.67 लाख की लागत से निर्मित हुआ सामुदायिक भवन, एमडीडीए से हुआ वित्त पोषित

देहरादून – प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा वित्त पोषित विजयपुर हाथीबड़कला में ₹ 133.67 लाख की लागत के रायफल मैन अमर शहीद अजीत प्रधान सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मंत्री जोशी ने रायफलमैन अमर शहीद अजीत प्रधान (सेना मेडल) की वीर माता हेम कुमारी प्रधान को सम्मानित भी किया और रायफलमैन अमर शहीद अजीत प्रधान को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव निर्मित सामुदायिक भवन का निरीक्षण भी किया।


काबीना मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्र वासियों को नव निर्मित सामुदायिक भवन के लोकार्पण की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा नया गांव में अभी तक कई विकास कार्य किए जा चुके हैं, और बाकी कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा जल संस्थान के माध्यम से नयागांव में 02 करोड़ रुपए की लागत से नलकूप निर्माण कार्य किया गया। जिसका जल्द ही लोकार्पण किया जायेगा। एमडीडीए द्वारा नयागांव में 10.82 लाख की लागत से सड़क निर्माण का कार्य। मण्डी समिति के माध्यम से 35 लाख रुपए से अधिक के कार्य जिसमे सड़क, पुश्ता निर्माण और घर के पास सुरक्षात्मक के शामिल है।उन्होंने कहा विधायक निधि के माध्यम से पूर्व सैनिक के लिए मल्टीपर्पज होम के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए से कराया जा रहा है।


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा अगर मैं फौज का सिपाही नहीं होता तो मैं विधायक या मंत्री भी नहीं होता। उन्होंने कहा देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां देश की सीमा पर खड़े जवान की चिंता करते है, वही किसानों की भी चिंता करते है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय वाक्य के साथ डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मूल मंत्र सरलीकरण समाधान और निस्तारण की दिशा में आगे बढ़ रही है। मंत्री ने कहा देश का पहला राज्य उत्तराखंड बना है जिसने यूसीसी लाया। उन्होंने कहा विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा अभी तक मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज 53 वें सामुदायिक भवन का निर्माण कर चुका हूं। उन्होंने कहा निश्चित तौर पर क्षेत्र वासियों को इस सामुदायिक भवन से उनके अनेकों कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लाभ मिलेगा।

-

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, सुरेश प्रधान, कैप्टन खेम बहादुर थापा, हेम कुमारी प्रधान, सरोज गुरुंग, निर्मला थापा, महेंद्र बिष्ट, वंदना बिष्ट, निर्मला भट्ट, प्रभा शाह, मनोज क्षेत्री, राजेंद्र थापा, धनेश पोखरियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tags: breaking newscabinet minister ganesh joshilatest newsकैप्टन खेम बहादुर थापाकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीधनेश पोखरियालनिर्मला थापानिर्मला भट्टप्रभा शाहमंडल अध्यक्ष ज्योति कोटियामनोज क्षेत्रीमहेंद्र बिष्टराजेंद्र थापावंदना बिष्टसरोज गुरुंगसुरेश प्रधानहेम कुमारी प्रधान

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

मुख्यमंत्री ने किया जिला सूचना कार्यालय चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का विमोचन

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved