Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

हरिद्वार में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, फ्लैट और कार से 200 बोतल कोडीन सिरप बरामद

by Rajendra Joshi
August 4, 2026
in उत्तराखंड
0
-
ADVERTISEMENT

हरिद्वार में कोडीन सिरप के साथ मेडिकल स्टोर संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है.-

हरिद्वार:ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एसटीएफ, एएनटीएफ, ड्रग विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से कोडीन युक्त सिरप का भंडारण और बिक्री करने के आरोप में एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया गया. संयुक्त टीम ने आरोपी के फ्लैट और कार की तलाशी के दौरान 200 बोतल कोडीन युक्त सिरप भी बरामद की है. आरोपी के खिलाफ ज्वालापुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

एसटीएफ के अनुसार, मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में एसटीएफ, एएनटीएफ, ड्रग विभाग और ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम हरिद्वार क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर रही थी. इस दौरान गोपनीय सूचना मिली कि सराय गांव स्थित वैभव मेडिकल स्टोर का संचालक आकाश छाबड़ा अपने आर्य नगर स्थित आवास पर अवैध रूप से कोडीन युक्त सिरप का भंडारण कर रहा है.

सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने आरोपी के फ्लैट और उसकी वैगनआर कार की तलाशी ली. तलाशी के दौरान दो पेटियों में रखी 200 बोतल कोडीन युक्त सिरप बरामद हुई. टीम ने जब सिरप के खरीद, बिक्री और भंडारण से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशा करने वाले लोगों को फुटकर में कोडीन युक्त सिरप बेचकर अवैध धन लाभ कमाता था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी आकाश छाबड़ा पुत्र सुरेश छाबड़ा निवासी आर्य नगर, थाना ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी वैगनआर कार भी कब्जे में ले ली है.

आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पूछताछ में नशीले सिरप की आपूर्ति करने वाले अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा है. इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी.
-अजय सिंह,एसएसपी एसटीएफ-

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने आमजन से नशे से दूर रहने और नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस या एसटीएफ को देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post
-

ड्रीम-11 में भारी मुनाफा और बड़े इनाम के लालच में फंसा व्यक्ति, लाखों रुपए की लगी चपत

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved