Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

बचपन से योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा : रेखा आर्या

by Rajendra Joshi
June 9, 2025
in खेल
0
-
ADVERTISEMENT
  • आगामी योग दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी योग सीखेंगे बच्चे

देहरादून, 9 जून। विश्व योग दिवस 21 जून को इस साल आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे भी योगासन सीखेंगे। योग दिवस के आयोजन को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को विधानसभा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश जारी किए।

बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बचपन से ही बच्चों की दिनचर्या में योग को शामिल करना जरूरी है, इसके लिए सभी अभिभावकों को और समाज को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि योग दिवस से एक सप्ताह पहले ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को उनके लिए उपयुक्त योगासन सिखाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस साल योग दिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग मिलकर एक आयोजन करने जा रहे हैं ।

-

इसमें आम लोगों के अलावा, स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र, शिशु सदनों के बच्चे, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और उनके बच्चे शामिल होंगे। अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी योगासन उन्हें प्रशिक्षित ट्रेनर द्वारा कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बैठक में 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय आयोजनों की रूपरेखा की भी समीक्षा की गई खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि गौलापार के मानसखंड खेल परिसर में राज्य स्तरीय आयोजन की तैयारी की जा रही है।

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, सचिव चंद्रेश कुमार, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक शक्ति सिंह, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई आदि शामिल हुए।

Tags: breaking newslatest newsRekha arya

Related Posts

-
उत्तराखंड

हॉकी की ‘हैट्रिक गर्ल’ को राष्ट्रपति भवन से आया निमंत्रण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगी वंदना कटारिया

-
उत्तराखंड

300 खिलाड़ियों पर भारी पड़ा 9 साल का बच्चा, शिवाय बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना ने बना दिया चेस प्लेयर

-
खेल

CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में राजा मुथुपांडी ने भारत को दिलाया सिल्वर, शानदार प्रदर्शन जारी

-
खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सब्जी बेचने वाले झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का खाता खुला

Load More
Next Post
Satpal maharaj 02

महाराज के एक्शन के बाद कंपनी का अनुबंध निलंबित

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved