Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

महाराज ने किया महासू देवता, जागेश्वर मंदिर के मास्टर प्लान बनाने के कैबिनेट के निर्णय का स्वागत

by Rajendra Joshi
December 21, 2022
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून। सरकार द्वारा बद्री-केदार की तर्ज पर जौनसार-बावर के हनोल स्थित श्री महासू देवता मंदिर और अल्मोडा के जागेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान बनाने के कैबिनेट के निर्णय का प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने स्वागत किया है।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कैबिनेट के इस निर्णय से जहां एक ओर लाखों श्रद्धालु में खुशी की लहर है। वहीं इस निर्णय से प्रदेश में पर्यटन को बढावा मिलने के साथ साथ महासू देवता एवं जागेश्वर मंदिर के निकटवर्ती क्षेत्रों का विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के साथ दो दिवसीय परंपरागत “जागड़ा” महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर जागड़ा को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने वाले प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे।

-

ज्ञात हो कि जौनसार-बावर के हनोल स्थित श्री महासू देवता मंदिर में 30-31अगस्त, 2022 को सम्पन्न हुए दो दिवसीय परंपरागत “जागड़ा” महोत्सव के मौके पर हजारों श्रद्धालु की मौजूदगी में पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जागड़ा को राजकीय मेले का दर्जा देने के साथ-साथ मंदिर को बद्री-केदार की तर्ज पर विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार करने की बात कही थी। मंत्री सतपाल महाराज ने हनोल स्थित महासू मंदिर में एक ओर जहां भंडारे की शुरुआत करवाई वहीं अन्य व्यवस्थाओं को भी चाक चौबंध करवाया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में हुए इस बार के “जागड़ा” महोत्सव के आयोजन को 28 लाख लोगों द्वारा गूगल पर सर्च किया गया जबकि 128 देशों के लगभग 7 करोड लोगों द्वारा इसका लाइव प्रसारण देखा गया।

महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात में सिद्ध पीठ महासू देवता के महत्व के विषय में देशवासियों को बताया था। जिसके परिणाम स्वरुप महासू देवता और जागेश्वर मंदिर के प्रति लाखों श्रद्धालुओं की अपार आस्था और श्रद्धा को देखते हुए सरकार ने बद्री-केदार की तर्ज पर इसका मास्टर प्लान तैयार कर विकसित करने का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है।उन्होंने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों, मंदिर समिति के सदस्यों के साथ-साथ सभी श्रद्धालुओं का भी इसके लिए आभार व्यक्त किया है।

Tags: cabinet minister satpal maharajजागेश्वर मंदिरमहासू देवता

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

प्रीतम सिंह का हरीश रावत पर सबसे बड़ा निशाना, कह दी बहुत बड़ी बात

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved