Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

फुटपाथ एवं सड़क पर दुकान लगाते हुए पाये जाने पर दुगुना चालान के साथ होगी कानूनी कार्यवाही

by Rajendra Joshi
April 18, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

जिलाधिकारी दुकानदारों द्वारा अपना सामान दुकान से बाहर रखते हुए पाये जाने पर 19 अपै्रल 2023 से 10 हजार का चालान तथा एक बार अतिक्रमणमुक्त किये गए स्थान पर दुबारा अतिक्रमण करने पर दुगुने चालान के साथ ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी

-

देहरादून : जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। प्रथम जोन मोहब्बेवाला से राजपुर रोड़, द्वितीय जोन धूलकोट से कुआंवाला., द्वितीय बिन्दाल से प्रेमनगर, सुभाष रोड -क्रास रोड, तृतीय सर्वे चैक से कृषाली चैक (सहस्त्रधारा रोक डाकपट्टी, चतुर्थ ट्रांसपोर्ट नगर से गढ़ी कैंट व आईएसबीटी चैक से रिस्पना पुल, लाल पुल, कारगी चैक, शिमला बाईपास चैक से बड़ोवाला चैक तथा मोहब्बेवाला से राजपुर, पांचवा जोन छः नंबर पुलिया से हाथीखाना, अस्थल मालदेवता तथा कुठाल गेट तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

-

प्रथम जोन में 17 स्थानों, द्वितीय जोन में 04 स्थानों, तृतीय जोन में 8 स्थानों, चतुर्थ जोन में 20.स्थानों तथा पांचवे जोन में 06 चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। पहले चरण में चिन्हित 55 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 103 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 60500 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 75 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू0 39000 के अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी तथा 02 ट्रक व 1 टैªक्टर ट्राली सामान जब्त किया।

-

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित टीमों को निर्देशित किया कि कल से फुटपाथ एवं सड़क पर दुकान लगाते हुए पाये जाने पर दुगुना चालान के साथ होगी कानूनी कार्यवाही कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे तथा जिन दुकानदारों द्वारा अपना सामान दुकान से बाहर रखा जाता है उनके विरूद्ध 10 हजार का चालान तथा एक बार अतिक्रमणमुक्त किये गए स्थान पर दुबारा अतिक्रमण करने पर दुगुने चालान के साथ ही कानूनी कार्यवाही करेंगे।

Tags: breaking newsDM Sonikalatest news

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में सभी राज्यों औऱ केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों की बैठक में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते मंत्री चंदन दास

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved