Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

एमसीडी में विकास के लिए भाजपा उम्मीदवारों को जीताना जरूरी: महाराज

by Rajendra Joshi
November 29, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • पटपड़गंज विधानसभा, विनोद नगर में महाराज ने किया विशाल चुनावी सभा को संबोधित

देहरादून/दिल्ली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीताने की अपील करते हुए पटपड़गंज विधानसभा के विनोद नगर में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनावों में केवल भाजपा के उम्मीदवारों को ही पार्षद चुनें ताकि भाजपा के सर्वांगीण विकास के एजेंडे का लाभ दिल्ली के हर वार्ड को मिल सके।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीताने की अपील करते हुए पटपड़गंज विधानसभा के विनोद नगर वार्ड नं 198 में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जलपान से पहले मतदान करें और एमसीडी उपचुनावों में केवल भाजपा उम्मीदवारों को ही पार्षद चुनें ताकि भाजपा के सर्वांगीण विकास के एजेंडे का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि एमसीडी उपचुनाव में कमल खिलाएं क्योंकि आपका एक एक वोट दिल्ली को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

महाराज ने कहा कि अगर एमसीडी में विकास चाहिए तो भाजपा के उम्मीदवारों को जीताना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो इलाके में साफ-सफाई, सड़कें और बेसिक सुविधाओं को सही दिशा में ले जा सकती है। दिल्ली की जनता यह समझ चुकी है कि भाजपा को चुनना मतलब बेहतर रखरखाव और बेहतर विकास का चुनाव करना है। उन्होंने लोगों से विनोद नगर, वार्ड नंबर 198 से भाजपा की निगम प्रत्याशी श्रीमती सरला चौधरी के समर्थन में मतदान करने की अपील की और कहा कि उपचुनाव में भाजपा की जीत दिल्ली के भविष्य के लिए अहम है।

जनसभा के दौरान पटपड़गंज विधायक रविंद्र सिंह नेगी, विधानसभा प्रभारी अनिल शर्मा, वीरेंद्र सिंह जुयाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags: Satpal maharaj

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

मसूरी में कार्यक्रमों में प्रतिभाग के उपरांत रक्षा मंत्री नई दिल्ली रवाना

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved