Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वीडियों कान्फे्रसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून एवं सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ कांवड़ मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक ली।

by Rajendra Joshi
July 8, 2022
in उत्तराखंड
0
-
ADVERTISEMENT

Hon’ble Chief Minister, Government of Uttarakhand, Shri Pushkar Singh Dhami, through video conferencing, took a meeting with the District Magistrates of Dehradun and related districts regarding the preparations and arrangements for the Kanwar Mela.

देहरादून – मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वीडियों कान्फे्रसिंग के माध्यम से जनपद देहरादून एवं सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ कांवड़ मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक ली। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री ने कांवड यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, खाद्व पदार्थों की उपलब्धता, चिकित्सा व्यवस्था, होटल, रेस्टोंरेट दुकानों में रेटलिस्ट चस्पा करने, कांवड़ियों के स्वागत में पुष्पवर्षा आदि व्यवथाओं के साथ ही कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत मार्गों पर जगह-2 मास्क एवं सेनिटाइजर रखने तथा ड्यूटी पर तैनात किए जाने वाले कार्मिकों के बुस्टर डोज लगें हो। उन्होंने यात्रा मार्गों पर छोटे व्यवसायियों यथा रेहड़ी, ठेली, ढाबे वालों को भी अनुमति देने को कहा। साथ ही खाली स्थलों को भी पार्किंग हेतु आरक्षित रखने के निर्देश दिए।

-
बैठक में जिलाधिकारी ने मा0 मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि कावंड़ क्षेत्र ऋषिकेश में पार्किंग व्यवस्था हेतु आईडीपीएल, भरत विहार, भरत मंदिर इंटर काॅलेज एवं पीडब्लूडी गेस्ट हाउस चिन्हित किए गए है। तथा अन्य स्थल भी चिन्हित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि पार्किंग स्थलों पर टाॅयलेट आदि व्यवस्थाएं की गई है साथ ही कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर एंबुलेंस तैनात की जा रही है।
वीडियो कान्फ्रेसिंग के पश्चात जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने एनआईसी सभागार में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को जनपद में कांवड़ मेले हेतु की जाने वाली तैयारी एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को निर्देश दिए कि पार्किंग व्यवस्था हेतु कांवड़ मेला समिति के माध्यम से टेंडर व्यवस्था करने के निर्देश दिए साथ ही पार्किंग की अतिरिक्त व्यवस्था हेतु स्थल चयन करने तथा पार्किं स्थलों पर मोबाइल ट्ाॅयलेट लगाने के भी निर्देश दिए।

-
एनआईसी सभागार में डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी, प्रभागीय वनाधिकारी नीतिशमणी त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 एस.के बरनवाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेन्द्र नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 मनोज उप्रेती, मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सती सहित परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निमार्ण विभाग, सिंचाई आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: cm dhamiuttarakhanduttrakhand sarkarअपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ. एस के बरनवालउप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेन्द्र नेगीऋषिकेश में पार्किंग व्यवस्था हेतु आईडीपीएलएनआईसी सभागार में डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरीडाॅ0 आर राजेश कुमारप्रभागीय वनाधिकारी नीतिशमणी त्रिपाठीभरत मंदिर इंटर काॅलेज एवं पीडब्लूडी गेस्ट हाउसभरत विहारमुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 मनोज उप्रेतीमुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सतीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीराष्ट्रीय राजमार्गलोक निमार्ण विभागसिंचाई

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गलज्वाड़ी की अंजना के भारतीय महिला फुटबाल टीम में सेलेक्शन पर सहायता राशि प्रदान की।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved