Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

एक लाख से ज्यादा में बिकी कटिया, मेले में बनी चर्चा का विषय

by Rajendra Joshi
March 14, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • किसान मेले में खरीफ फसलों के बीजों की भारी बिक्री

पंतनगर। 14 मार्च 2026। विश्वविद्यालय में चल रहे अखिल भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के विभिन्न केंद्रों के स्टालों से खरीफ की विभिन्न फसलों के बीजों की बिक्री हो रही है। मेले के दूसरे दिन आज दोपहर तक फसल अनुसंधान केन्द्र, प्रजनक बीज उत्पादन केन्द्र, विश्वविद्यालय फार्म तथा एटिक द्वारा लगभग 8 लाख 80 हजार रुपये के विभिन्न खरीफ फसलों के बीजों की बिक्री की गयी। इसके अतिरिक्त औषधीय एवं संगंध पौध अनुसंधान केन्द्र, आदर्श पुष्प वाटिका, सब्जी अनुसंधान केन्द्र, उद्यान अनुसंधान केन्द्र तथा कृषि वानिकी अनुसंधान केन्द्र के स्टालों से लगभग 10 हजार रुपये के बीज व पौधों की बिक्री की गई। साथ ही प्रकाशन निदेशालय तथा एटिक के स्टाल से लगभग 16 हजार रुपये के प्रकाषनों की बिक्री की गई। इनके अतिरिक्त मेले में लगे निजी क्षेत्र के विभिन्न स्टालों द्वारा भी विभिन्न प्रकार के बीजों एवं पौधों की बिक्री की गयी।मेले के दूसरे दिन दोपहर तक लगभग 2 हजार किसानों ने अपना पंजीकरण कराया। इसके अतिरिक्त लगभग 2 हजार अपंजीकृत किसानों द्वारा भी मेले का भ्रमण किये जाने का अनुमान है। गांधी हाल में किसानों के लिए विशेष व्याख्यान माला के अंतर्गत विश्वविद्यालय के पशु उत्पादन विभाग के वैज्ञानिकों ने पशु उत्पाद एवं उनका व्यवसायीकरण पर विस्तार से जानकारी दी और उपस्थित श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत कृषकों को विभिन्न अनुसंधान केन्द्रों पर भ्रमण भी कराया गया।

-

किसान मेले में एक लाख रुपये से ऊपर में बिकी भैंस की गाभिन कटिया

पंतनगर। 14 मार्च 2026। 119वें अखिल भारतीय किसान मेले में शैक्षणिक डेरी फार्म पर गाभिन संकर एवं साहीवाल बछियों तथा भैंस की कटियो की नीलामी का आयोजन किया गया। नीलामी में 2 संकर बछियों, 4 साहीवाल बछियों तथा 2 कटियों की नीलामी हुई। एक भैंस कटियॉ को श्री हरदेव सिंह, बहेड़ी द्वारा अधिकतम नीलामी दर रू. 1,04,000.00 लगाकर प्राप्त किया गया एवं साहीवाल बछिया को अधिकतम नीलामी दर श्री भगवान सहाय, हल्द्वानी द्वारा रू. 91,000.00 लगाकर प्राप्त की गयी । संकर बछियां की अधिकतम नीलामी दर श्री गोविन्द सिंह, दिनेशपुर द्वारा रू. 77,000.00 लगाकर प्राप्त की गयी। नीलामी में 8 पशु कुल रू. 5,89,000.00 में नीलाम हुए। नीलामी के दौरान डा. ए.एच.अहमद, अधिष्ठाता, पशु चिकित्सा एवं पषु विज्ञान महाविद्यालय, डा. शिव कुमार, संयुक्त निदेशक, शैक्षणिक डेरी फार्म, डा. ए.के. घोष, प्राध्यापक (ए.जी.बी), डा. जे.एल.सिंह, प्राध्यापक, मेडिसिन विभाग, डा. सुनील कुमार, सहायक निदेशक, शैक्षणिक डेरी फार्म, डा. अमित प्रसाद, सहायक निदेशक (पशु स्वास्थ्य), शैक्षणिक डेरी एवं कुक्कुट फार्म, श्री श्रवण कुमार, सहायक लेखाधिकारी एवं श्री कर्मा उरॉव, लेखाकार, नीलामी में उपस्थित रहें। श्री ए.के.सिंह, भण्डार क्रय अधिकारी द्वारा नीलामी का संचालन किया गया। माननीय कुलपति डा. एम.एस. चौहान, डा. ए.एच.अहमद, अधिष्ठाता, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय तथा निदेशक, प्रसार शिक्षा डा. जितेन्द्र क्वात्रा ने नीलामी में अधिक दरें प्राप्त होने पर समस्त टीम को बधाई दी । नीलामी में कुल 18 पशुपालकों द्वारा बोलीदाता के रूप में प्रतिभाग किया गया तथा लगभग 200 अन्य किसान उपस्थित रहें।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

नारी शक्ति सम्मान से मातृशक्ति को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved