Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Health Secretary Dr. R Rajesh Kumar ने अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान मनेरी गॉंव में लगाई चौपाल, जानी ग्रामीणों की समस्या।

by Rajendra Joshi
July 21, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
-

Uttarkashi News: स्वास्थ्य सचिव (Health Secretary) डा. आर राजेश कुमार ने जिले के अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान जिला अस्पताल District Hospital uttarkashi एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड़ का निरीक्षण करने के साथ ही मनेरी गॉंव में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास से जुड़े मसलों एवं जन-समस्याओं पर चर्चा की।
स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार के जनपद भ्रमण की शुरूआत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिन्यालीसौड का निरीक्षण कर औषधि भण्डार में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी भी ली। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना साथ ही डॉक्टरों के द्वारा के उपचार की स्थिति की भी पड़ताल की और निःशुल्क जांच परामर्श सुविधा व जॉंच रिपोर्ट आने लगने वाले समय के बारे में भी जानकारी ली। उन्होनें टीबी जॉच वार्ड में निरीक्षण के दौरान बलगम जॉच करने वाली ट्रूनॉट मशीन की कार्टेज ना होने पर दूरभाष से स्वास्थ्य निदेशालय में सम्पर्क कर तत्काल कार्टिज उपलब्ध कराने निर्देश जारी किए।

-

स्वास्थ्य सचिव (Health Secretary) के जनपद आगमन पर चिन्यालीसौड़ में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजल्वाण एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आर सी एस पंवार, अपर मुख्य चिकित्सा आधिकारी डा विनोद कुकरेती ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

जिला मुख्यालय में डा. आर. राजेश कुमार ने जिला अस्पताल उत्तरकाशी निरीक्षण करते हुए कहा कि जिला अस्पताल में एक सर्जन की व्यवस्था की जायेगी। उन्होनें अल्ट्रासाउंड वार्ड का निरीक्षण कर मशीन को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश सीएमएस को दिए। उन्होंने कहा कि एमआरआई मशीन हेतु जगह चिन्हित करने के उपरान्त ही एमआरआई की व्यवस्था की जायेगी। इस दौरान सचिव द्वारा मरीजों से भी भेंट कर उनके उपचार के बारे में जानकारी ली गई और कार्डियोलॉजी वार्ड, जनरल वार्ड, पैथोलाजी, सीटी स्कैन आदि का भी निरीक्षण किया।

सचिव स्वास्थ्य डा.आर.राजेश कुमार ने अपने जनपद भ्रमण के दौरान ‘सरकार जनता के द्वार‘ कार्यक्रम के तहत भटवाड़ी ब्लॉक के मनेरी गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। चौपाल में स्वास्थ्य सचिव डा. राजेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ विकास एवं स्थानीय मुद्दाों पर विस्तार से चर्चा की और जन समस्याओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस सीमांत क्षेत्र के विकास से जुडे मुद्दों और ग्रामीणों की समस्याओं को शासन स्तर पर संबंधित विभागों को संदर्भित कर उनका निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्य करने की अपेक्षा करते हुए जिला स्तर के प्रकरणों में तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने की हिदायत दी।

-

इस मौके पर ग्राम प्रधान मनेरी प्रताप रावत ने स्वास्थ्य सचिव का स्वागत करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेरी के भवन की मरम्मत एवं चारदीवारी का निर्माण कराए जाने, आयुर्वेदिक अस्पताल का भवन निर्मित कराने, मनेरी गांव को जल विद्युत निगम के फीडर से बिजली की आपूर्ति करने, मनेरी-कोला मार्ग को पीएमजीएसवाई को हस्तांतरित कर विस्तारीकरण करने की मांग प्रमुखता से उठाई।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: District Hospital uttarkashiHealth Secretary Dr. R Rajesh KumarUttarkashiस्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

मुख्यमंत्री ने की हरिद्वार में जलभराव की समीक्षा, बाद में की अनेक महत्तवपूर्ण घोषणाएं

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved