Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने तेलंगाना, हैदराबाद के वर्धमान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में नवनिर्मित “सेंटर फॉर हाइड्रोजन रिसर्च” का उद्घाटन किया।

by Rajendra Joshi
November 28, 2022
in उत्तराखंड, देश
0
ADVERTISEMENT

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को तेलंगाना, हैदराबाद के वर्धमान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में नवनिर्मित “सेंटर फॉर हाइड्रोजन रिसर्च” का उद्घाटन किया। इस रिसर्च सेंटर का संचालन जाने माने मिसाइल वैज्ञानिक प्रो. अरुण तिवारी की देख रेख में किया जायेगा।

- -
कॉलेज के छात्रों एवं उपस्थित वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यदि हम ध्यान करें तो यह पता चलेगा कि इतिहास के सभी महत्वपूर्ण घटनाओं और परिस्थितियों के परिवर्तन में टेक्नोलॉजी की भूमिका बहुत अहम रही है। यदि हम अक्षय ऊर्जा की बात करें तो इसे आसानी से पुन: उत्पन्न किया जा सकता है। अक्षय ऊर्जा हानिकारक गैसों का उत्पादन नहीं करती है और इसलिए इसे पर्यावरण के लिए सुरक्षित माना जाता है। पर्यावरण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अक्षय ऊर्जा आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

- -

राज्यपाल ने कहा की आज एनर्जी सेक्टर में हमारी निर्भरता कच्चे तेल के उत्पादों और कोयले जैसे उत्पाद पर निर्भर हैं और ये सब धीरे धीरे खत्म होने के कगार पर हैं, ऐसे में यदि हम हाइड्रोजन पावर को सुगम और किफायती बनाने में सक्षम हो गए तो आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में यह बहुत बड़ा कदम होगा। राज्यपाल ने कहा उन्हें विश्वास है कि यह सेंटर इस कार्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Tags: "सेंटर फॉर हाइड्रोजन रिसर्च"तेलंगानामिसाइल वैज्ञानिक प्रो. अरुण तिवारीराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंहहैदराबाद

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

सीएम धामी ने फसें यात्रियों की सुरक्षित वापसी लाने का विदेश मंत्री से किया था आग्रह, अब विदेश मंत्री ने दिया जवाब

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved