Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

*ईमानदारी की मिसाल बने फॉरेस्ट एसडीओ राजीव नयन नौटियाल गिरफ्तार, फर्जी तलाक के दस्तावेज दिखाकर शादी और दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप*

by Rajendra Joshi
July 17, 2026
in उत्तराखंड
0
-
ADVERTISEMENT
देहरादून/विकासनगर।-
विकासनगर कोतवाली पुलिस ने फर्जी तलाक के दस्तावेज दिखाकर विवाह करने, शारीरिक शोषण, दहेज उत्पीड़न और धमकी जैसे गंभीर आरोपों में नामजद फॉरेस्ट विभाग के एसडीओ राजीव नयन नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है।
*पुलिस के अनुसार, दिनांक 12 जुलाई 2026 को वादिनी प्रिया डोभाल पुत्री श्री सतेंद्र डोभाल, निवासी गली नं. 24, अमित ग्राम, गुमानीवाला, ऋषिकेश की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0-201/2026 धारा 64, 115(2), 316(1), 318(4), 351(3), 352 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया*।
*शिकायत में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त ने अपने पूर्व विवाह और तलाक की वास्तविक स्थिति छिपाकर फर्जी तलाक संबंधी दस्तावेज दिखाए, जिसके आधार पर पीड़िता से सगाई और विवाह किया। आरोप है कि विवाह के बाद उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए, दहेज की मांग की गई तथा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया*।
प्रारंभिक पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त का अपनी पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ था। पुलिस के अनुसार, पहली पत्नी द्वारा भी पूर्व में मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।
इसी मुकदमे में कार्रवाई करते हुए 16 जुलाई 2026 को रात्रि 00:40 बजे पुलिस ने अभियुक्त राजीव नयन नौटियाल (उम्र 41 वर्ष), पुत्र मायाराम नौटियाल, निवासी दिनकर विहार, विकासनगर, जनपद देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नोट: यह समाचार पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे और उपलब्ध प्रारंभिक जांच की जानकारी पर आधारित है। आरोपों का अंतिम सत्यापन न्यायालय में विचारण और साक्ष्यों के आधार पर होगा।

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post
-

चारधाम यात्रा में फर्जी जज बनकर घूमना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई दो साल की कठोर कैद, शीतल हत्याकांड के दोषी को भी सजा

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved