Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

राजभवन में फ्लेक्स फूड्स के प्रबंध निदेशक विवेक बाली ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात की

by Rajendra Joshi
February 21, 2023
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT
 देहरादून 21 फरवरी, 2023                 
-

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में फ्लेक्स फूड्स के प्रबंध निदेशक विवेक बाली ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को जानकारी दी कि कम्पनी द्वारा सगंध पौधों, जड़ी-बूटियों और मसालों के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के 650 प्रगतिशील किसानों के साथ मिलकर नवीनतम कृषि तकनीकों के माध्यम से कॉन्ट्रेक्ट फॉर्मिंग की जा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर उन्होंने अपने उत्पाद भी प्रदर्शित किए। बाली द्वारा बताया गया कि इन सभी उत्पादों को विदेशों में निर्यात किया जा रहा है, जिससे किसानों को काफी आर्थिक लाभ मिल रहा है।

-

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में जड़ी-बूटियों, मसालों और सगंध पौधों के व्यावसायिक उत्पादन की पर्याप्त संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटियों और मसालों से प्रदेश में आर्थिक समृद्धि ला सकते हैं। राज्यपाल ने बाला से कहा कि इस कार्य के साथ अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने का प्रयास किया जाए साथ ही स्वयं सहायता समूहों और पूर्व सैनिकों को भी इससे जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कम्पनी के साथ जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर और औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

इस अवसर पर प्रगतिशील किसान अशोक सिंह, गुरदीप सिंह और ओंकार सिंह उपस्थित रहे।

Tags: Agriculture Minister Ganesh Joshibreaking newscabinet minister ganesh joshicm dhamilatest newsकृषि मंत्री गणेश जोशीकैबिनेट मंत्री गणेश जोशीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीराज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

बच्चों के मन में नई उमंग और रंग भरने जा रहा है जादूई पिटाराः प्रधानमंत्री

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved