Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

युवा अवस्था में बढ़ते ह्दय रोग के मामलों पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता

by Rajendra Joshi
May 8, 2025
in स्वास्थ्य
0
-
ADVERTISEMENT


देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में तीन दिवसीय कैंपेन का आयोजन किया गया। हार्ट वाइस-18 जैनेटिक डिस्लिपिडिमिया विषय पर आधारित कैंपेन में मेडिकल काॅलेज के छात्र-छात्राओं, नर्सिंग स्टाफ व नाॅन मेडिकल सहयोगी स्टाफ के हार्ट से जुड़े विभिन्न मापदण्डों का मूल्यांकन एवम् अध्ययन किया गया। देश विदेश में 18 ये 30 वर्ष के युवाओं में गम्भीर ह्दय रोगों के मामले प्रकाश में आने के बाद इस विषय को बेहद गम्भीरता से लिया जा रहा है। इस कैंपेन की खास बात यह रही कि इसमें 623 युवाओं (लड़के लड़कियों) का स्वास्थ्य परीक्षण किया। लड़कियों ने बढ़चढ कर सैंपल देने में रूचि दिखाई।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैथ लैब डायरेक्टर प्रो. डाॅ तनुज भाटिया ने कहा िकइस कैंपेन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को ह्दय रोगों के प्रति जागरूक करना है। देश विदेश में ऐसे कई मामले प्रकाश में आए हैं जिसमें 18 से 30 वर्ष के युवाओं को भी हार्ट अटैक व गम्भीर ह्दय रोगों के होने के मामले प्रकाश में आए हैं।

-


बालीवुड अभिनेता जैकी श्राफ की सुपुत्री कृष्णा श्राफ बाम्बे से इस कैंपेन को ज्वाइन करने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंची। उन्होंने कैंपेन में बढ़चढ़कर भागीदारी की। उन्होंने कहा कि युवाओं के फिटनेस से जुड़ी यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कार्डियोलाॅजिस्ट डाॅ तनुज भाटिया व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की पूरी टीम को इस मुहिम के लिए बधाई दी।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिनांक 28 से 30 अप्रैल तक कैंपेन का आयोजन किया गया। कैंपेन के दौरान 2 मरीज़ जैनेटिक डिस्लिपिडिमिया के मामले भी प्रकाश में आए। 27 वर्षीय राघव एक स्कूल में अध्यापक हैं। वह स्कूल में नियमित कक्षा ले रहे थे। अचानक क्लास लेने के दौरान वह बच्चों के सामने ही गिर गए। मेडिकल साइंस में इस अवस्था को पल्मोनरी एम्बोलिज्म कहते हैं। इसमें खूना का एक थक्का फेफड़े और ह्दय के मुहाने पर आकर जम गया था। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इस मरीज़ पैन्म्ब्रा तकनीक से ह्दय उपचार किया गया। मरीज़ बिल्कुल स्वस्थ हैं और डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस मामले को विशेष रूप से कैंपेन में लिया गया।
इस कैंपेन में श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ सांइंसेज की मेडिकल छात्राओं ने भारी संख्या मं प्रतिभाग किया। अपने अनुभव सांझा करते हुए छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम बहुत अच्छा है। देश विदेश में इस विषय को बेहद गम्भीरता के साथ लिया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने भी इस विषय पर ध्यान आकर्षित करवाने हेतु आयोजन टीम को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।

Tags: breaking newslatest newsSGRR

Related Posts

-
स्वास्थ्य

मानवता की मिसाल: सुभारती अस्पताल में हादसे के सभी घायलों का मुफ्त इलाज

-
स्वास्थ्य

उत्तराखण्ड के अति-दुर्गम क्षेत्रों में हेली सेवाओं से सुरक्षित मातृत्व को नई गति

-
देहरादून

चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन

-
स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर : नंदगांव सीएचसी में औचक जांच

Load More
Next Post
-

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट करते उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved