Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

गंगोलीहाट दशाईथल के विद्यार्थियों का पंतनगर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक भ्रमण

by Rajendra Joshi
April 16, 2026
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

पंतनगर। 16 अप्रैल 2026। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, दशाईथल, गंगोलीहाट के 51 विद्यार्थियों ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर स्थित सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय, मशरूम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, कस्तूरबा भवन तथा विश्वविद्यालय पुस्तकालय का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डा. अल्का गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक संरचना, विभिन्न गतिविधियों एवं सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा प्रणाली एवं प्रवेश प्रक्रिया को सरल रूप में समझाते हुए विद्यार्थियों को 12वीं के पश्चात उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित किया।


कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को महाविद्यालय के पांचों विभागों से परिचित कराया गया। तत्पश्चात उन्होंने विभिन्न विभागों का भ्रमण कर प्रयोगशालाओं, कक्षाओं, पाठ्यक्रमों एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा विद्यार्थियों ने मशरूम अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, कस्तूरबा भवन तथा विश्वविद्यालय पुस्तकालय का भी अवलोकन किया, जिससे उन्हें विश्वविद्यालय की आधुनिक शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाओं से रूबरू होने का अवसर मिला। यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिससे उनमें उच्च शिक्षा के प्रति नई जागरूकता एवं उत्साह उत्पन्न हुआ। भ्रमण कार्यक्रम की समन्वयक डा. छाया शुक्ला एवं डा. संध्या रानी के साथ इस अवसर पर रमेश चंद्र मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी, गंगोलीहाट, रेनू शाह, वार्डन, नितेश खाती, ब्लॉक समन्वयक सहित मीना, ज्योति, डॉ पूनम पीडीएफ भी उपस्थित रहे।

Tags: GB Pant University

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम - मुख्यमंत्री

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved