Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

शिक्षा मंत्री ने किया डायट व विद्या समीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

by Rajendra Joshi
December 4, 2024
in शिक्षा/रोजगार
0
-
ADVERTISEMENT
  • विभागीय अधिकारियों को दिये जरूरी दिशा निर्देश
  • कहा, विद्या समीक्षा केंद्र की सभी गतिविधियों का हो विधिवत संचालन

देहरादून, 04 दिसम्बर 2024 | सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने स्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ) व विद्या समीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र की समीक्षा कर केंद्र की सभी गतिविधियों के विधिवत संचालन को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।

प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण को लेकर विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ) देहरादून व विद्या समीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डायट देहरादून के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, छात्रावास, पुस्तकालय, शौचालय सहित विभिन्न भवनों का बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने डायट के प्राचार्य को प्रशिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को कहा। इस दौरान विभागीय मंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से संवाद कर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता और उनके अनुभवों की जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया। केंद्र में उन्होंने शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों की ऑनलाइन उपस्थिति का अवलोकन करने के साथ ही अन्य गतिविधियों की भी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र के उद्देश्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने व अन्य गतिविधियों का संचालन विधिवत शुरू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। डॉ रावत ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुये विद्या समीक्षा केंद्र के प्रभावी संचालन के लिये ठोस रणनीति बनाने को कहा।

-


उन्होंने नेटवर्क विहीन विद्यालयों की समस्या को प्राथमिकता से हल करने के लिए अधिकारियों को संबंधित जनपद के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर नेटवर्क की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा।

बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक बेसिक आर के उनियाल, प्रभारी निदेशक माध्यमिक एस बी जोशी, अपर निदेशक डॉ मुकुल सती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: breaking newscabinet minister dhan singh rawatlatest news

Related Posts

-
शिक्षा/रोजगार

CJP के विरोध के बीच PM मोदी ने ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई’ का वादा किया

-
शिक्षा/रोजगार

नीट पेपर लीक 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न

-
शिक्षा/रोजगार

पंतनगर विश्वविद्यालय की मास्टर्स एवं पीएच.डी. प्रवेश परीक्षाएँ संपन्न, कुल 81.29 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

Load More
Next Post
-

मसूरी में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक करते कैबिनेट मंत्री जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved