Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

ECO group सोसाइटी ने NIVH Dehradun में किया फल एवं औषधीय वृक्षारोपण

by Rajendra Joshi
July 9, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

Dehradun News: Eco group सोसाइटी द्वारा मानसून ऋतु को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में Tech Comp Solutions के सौजन्य से वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। यह वृक्षारोपण डा. मनीष वर्मा, निदेशक, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून (NIVH) के सौजन्य से संस्थान परिसर में आयोजित किया गया।


इस अवसर पर परिसर में फल, औषधीय और सजावटी वृक्षों आदि कुल 101 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें प्रमुखता: सहजन, नीम, कपूर, बहेड़ा, हरड़, अर्जुन, तेजपत्ता, पिलखन, बरगद, गुलमोहर , अमलताश, पनाश, जामुन, चीकू, लीची, आम, बेल,आवला, इमली आदि के पौधे लगाए गए |

ECO group NIVH dehradun


इस अवसर पर दिव्यांगजन छात्र छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ इत्यादि ने बढ़ चढ़ कर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर निदेशक राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान की स्कूल प्रधानाचार्या चेतना गोला, हेमा तथा संस्थान के अन्य अधिकारी, टेक काॕम सोल्यूसंस (Tech Comp Solutions) से अनामिका और ईको ग्रुप सोसाइटी से आशीष गर्ग, अनिल कुमार मेहता, अमित कुमार जैन, नीना रावत, अभिलाषा सेमवाल, लक्ष्मी जुयाल मिश्रा इत्यादि मौजूद थे। इस अवसर पर संस्थान के छात्र/छात्राओं और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और वृक्षों के पौधे लगाए।

इकोग्रुप सोसाइटी ने अपने सहयोगी टेक काॕम सोल्यूसंस को इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने और निदेशक एनआईवीएच को अपने संस्थान के परिसर में इस कार्यक्रम को अयोजित करने व सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग इकोग्रुप सोसाइटी को संस्थान से प्राप्त होता रहेगा।

Tags: breaking newsEco groupNIVH Dehradunइकोग्रुप सोसाइटी NIVH Campus

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

जानें राजधानी समेत पूरे प्रदेश के aaj ka mausam का पूरा हाल, मौसम विभाग ने जारी किया High alert,

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved