Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में उल्लासपूर्वक मनायी जा रही दीपावली।

by Rajendra Joshi
November 1, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम: 1 नवंबर। श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में दीपावली का पर्व आज 1 नवंबर शुक्रवार को उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिरों को फूलों से सजाया गया है तथा शाम को रंग-बिरंगे प्रकाश से मंदिर जगमगाते नजर आयेंगे।

श्री बदरीनाथ धाम में शाम पांच बजे पश्चात प्रदोष काल में महालक्ष्मी पूजन शुरू होगा तत्पश्चात कुबेर जी की पूजा-अर्चना तथा भगवान बदरीविशाल के खजाने की पूजा-अर्चना की जायेगी।

श्री केदारनाथ धाम में श्री गणेश पूजन तथा मां लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना संपन्न होगी।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय दीपावली के पावन अवसर पर श्री केदारनाथ धाम में पूजा – अर्चना में शामिल होंगे।

-

बदरीनाथ धाम में इस अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान,वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट , लेखाकार भूपेंद्र रावत, संदेश मेहता, आदि मौजूद रहेंगे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि श्री केदारनाथ धाम में भी दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है मंदिर को भब्यरूप से फूलों से सजाया गया है। 3 नवंबर को भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल हेतु बंद होने है।
आज दीपावली के अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की पूजा के अलावा मंदिर गर्भगृह के बाहर परिक्रमा परिसर में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंदिर समिति तथा हक-हकूकधारी पूजा-अर्चना संपन्न करेंगे।
इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, केदारनाथ प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, लक्ष्मी नारायण मंदिर हक-हकूकधारी प्रकाश जमलोकी सहित अरविंद शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहेंगे।

Tags: breaking newslatest news

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने के आवास में भईलो उत्सव मनाते गोर्खाली समाज के रंगकर्मी बच्चे।

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved