Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी विन्टरलाईन कार्निवल समिति को मसूरी में व्यवस्थाएं सम्पाादित करने के दिए निर्देश।

by Rajendra Joshi
December 29, 2022
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT

जिलाधिकारी सोनिका ने मसूरी विन्टरलाईन कार्निवल समिति को मसूरी में व्यवस्थाएं सम्पाादित करने के साथ यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया मसूरी में पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अधिकारी एवं कार्मिक समन्वय बनाते हुए कार्य करें। उन्होंने पर्यटकों से अनुरोध किया कि जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्थाओं यथा पार्किंग, रूट प्लान आदि का पालन करें तथा अधिकारियों को आपसी समन्वय करते हुए व्यवस्था बनाने तथा मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखकर निर्णय लेने के निर्देश दिए।

-

मसूरी विंटरलाईन कार्निवाल के तहत भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी की ओर से रॉक क्लाइंबिंग का रोमांचक प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसे देख पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने हैरतंगेज रह गए। मालरोड पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी के जवानों ने रॉक क्लाइंबिंग का प्रदर्शन किया। इस दौरान बल के जवानों ने पहाड़ से उतरने व चढने का रोमांचक प्रदर्शन किया वहीं दुर्घटना के समय किस तरह से घायलों को बचाया जाता है उसका प्रदर्शन किया। इस मौके पर बल के पाइप बैंड की मधुर ने इस रोमांच भर दिया। बल के पाइप बैंड की धुनों से सभी का मनमोह लिया।

-

आईटीबीपी के जवानों द्वारा रॉक क्लाइंबिंग किया गया, जिससे लोगों को बल के बारे में पता चले व उनके शौर्य के बारे में जानकारी मिल सके। इस मौके पर अकादमी के निदेशक पीएस डंगवाल के पीआरओ धर्मेंद्र भंडारी ने बताया कि आईटीबीपी पहाड़ों पर दुर्गम क्षेत्र में तैनात रहती है जिस कारण बल के जवानों को पहाडों व दुर्गम स्थानों पर जाने का प्रशिक्षण दिया जाता है वहीं पहाड़ों पर होने वाली दुर्घटनाओं में जानमाल को बचाने का कार्य बल करता आ रहा है। इसमें बल को महारथ हासिल है। विंटरलाईन कार्निवाल में इस तरह का प्रदर्शन बल के शौर्य को दिखाने व बल के बारे में जानकारी मिल सके इसलिए किया जाता है। यहां पर घायलों को पिगी बैग बचाव करने, नदी नालों को पार कर सामान पहुंचाना व घायलों को निकालना व सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, सीट रैपल आदि का प्रदर्शन के साथ ही होटल गढवाल टैरेस एवं आईटीबीपी द्वार पर आईटीबीपी बल द्वारा करांटे तथा सेल्फ डिफेंस कला का प्रदर्शन किया जिसको पर्यटकों द्वारा खूब सराया गया।

-

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल के दिन आज मसूरी में पर्यटकों ने विभिन्न विधाओं एवं आयोजित सांस्कृतिक एवं साहसिक कार्यक्रम का आनन्द लिया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज हाथीपंाव दूधली भदराज टेªक पर ट्रेकिंग, बर्डवाचिंक, फोटोग्राफी का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चैहान ने अवगत कराया कि मसूरी विन्टरलाईन में बर्डवाचिंग कार्यक्रम के तहत पर्यटकों को उच्च क्षेत्र में पाये जाने वाले दुर्लभ पक्षियों/ पशुओं का निहारने का मौका मिलेगा साथ ही स्थानीय युवाओं को गाईड के रूप रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा स्थानीय पर्यटन को बढावा मिलेगा।

-

गांधी चैक पर लोक कला मंच मुडानी (टिहरी) के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रदर्शित किए गए। विजय लक्ष्मी काला गु्रप के गढवाली लोक कलाकारों एवं जौनसारी लोक कलाकार रेशमा शाह द्वारा कार्यक्रम प्रदर्शित करते हुए पर्यटकों एवं स्थानीय लोंगों का मनोरंजन किया। वहीं शहीद स्थल पर नेपाली गोर्खाली सुधारसभा तथा पंवार गु्रप के गढवाली लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शित किए गए। वहीं होटल गढवाल टैरेस में स्टार गैजिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्य कार्यक्रम स्थल टाउनहाॅल में लेजर शौ के माध्यम से मसूरी की 200 वर्ष की यात्रा तथा यूफोरिया बैंड (प्लास सैन) द्वारा ग्रैंड प्रदर्शन प्रदर्शित किया जा रहा है। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारी एवं कार्मिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags: DM dehradunNews Uttarakhanduttarakhand news

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post

PM Modi lauds achievement of the target of establishment of 1.5 Lakh Wellness Centres

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved