Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर ने आज संयुक्त रूप से नगर निगम सभागार ऋषिकेश में कावड़ यात्रा हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की।

by Rajendra Joshi
July 20, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

District Magistrate Sonika and Senior Superintendent of Police Dalip Singh Kunwar jointly reviewed the various arrangements and preparations made for the Kavad Yatra in the Municipal Auditorium of Rishikesh today.

देहरादून 20 जुलाई , जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा हेतु प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस विभाग द्वारा नियुक्त जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार ऋषिकेश को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन के समीप सड़क की मरम्मत करने हेतु रेलवे को पत्राचार किया जाए। साथ ही नगर निगम को सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा रूट पर लाइट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

-
उन्होंनें संबंधित अधिकारियों को यात्रा रूट पर चाकचैबंद साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, बायो टॉयलेट, जानवरों से सुरक्षा, कीटनाशकों का छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था, विभिन्न स्थानों पर एंबुलेंस की तैनाती, वाहनों पर किराया सूची, होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य सामग्री की दुकानो पर रेटलिस्ट चस्पा करवान, के निर्देश दिए। उन्होनें पुलिस तथा जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए सैक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को आपस में एक-दूसरे का नंबर साझा करने एवं समन्वय बनाते हुए यात्रा का संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होनंे प्रशासन द्वारा कावंड़ यात्रा हेतु नियुक्त जोनल एवं सैक्टर मजिस्टेªट तथा पुलिस विभाग के जोनल एवं सैक्टर प्रभारियों को आपस में समन्वय करते हुए दायित्वों का संपादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल प्रभारी एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट एवं सैक्टर प्रभारियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वंाईट पर निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखने को कहा तथा यदि कहीं पर और सुधार की आवश्यकता हो तो उसे यथाशीघ्र पूर्ण करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर ने संबंधित अधिकारियों को जोनल एवं सैक्टर प्रभारी तथा मजिस्ट्रेट को अपने-अपने नंबर साझा करने के निर्देश दिए, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं समन्वय से व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने पुलिस को सुरक्षा के दृष्टिगत सर्तक रहते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश बद्री प्रसाद भट्ट, तहसीलदार ऋषिकेश अमृता शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढोडियाल, नियुक्त किए गए जोनल एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सहित सिंचाई, राष्ट्रीय राजमार्ग, पेयजल निगम, स्वास्थ्य, जल संस्थान, लो.नि.वि, विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: कीटनाशकों का छिड़कावजल संस्थानजानवरों से सुरक्षातहसीलदार ऋषिकेश अमृता शर्माताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं समन्वय से व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने पुलिस को सुरक्षा के दृष्टिगत सर्तक रहते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्यायनियुक्त किए गए जोनल एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सहित सिंचाईपुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढोडियालपेयजलपेयजल निगमप्रकाश व्यवस्थाबायो टॉयलेटयात्रा रूट पर चाकचैबंद साफ-सफाई व्यवस्थाराष्ट्रीय राजमार्गरेस्टोरेंट एवं खाद्य सामग्री की दुकानो पर रेटलिस्ट चस्पा करवानलो.नि.विवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर ने संबंधित अधिकारियों को जोनल एवं सैक्टर प्रभारी तथा मजिस्ट्रेट को अपने-अपने नंबर साझा करने के निर्देश दिएवाहनों पर किराया सूचीविद्युत विभागविभिन्न स्थानों पर एंबुलेंस की तैनातीसहायक नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश बद्री प्रसाद भट्टस्वास्थ्यहोटल

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से बुधवार को राजभवन में उत्तराखण्ड तकनीकि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. ओंकार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved