Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में जिला योजना की बैठक लेते जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
June 10, 2024
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • ऊधमसिंहनगर में हुई प्रदेश की पहली जिला योजना की बैठक, 74 करोड़ रुपए का परिव्यय हुआ अनुमोदित।

रुद्रपुर, 10 जून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्राम्य विकास विभाग तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में रुद्रपुर स्थित डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में वर्ष 2024-25 की जिला योजना समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समिति द्वारा जिला योजना के अंतर्गत रूपये 74.20 करोड़ (चौहतर करोड़ बीस लाख रुपए) की धनराशि का विभागवार अनुमोदन हुआ। ऊधमसिंहनगर जनपद की यह बैठक प्रदेश की पहली ज़िला योजना की बैठक है।

-


बैठक से पहले जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधा रोपण किया तथा परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भ्रमण एवं अवलोकन भी किया। बैठक में जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समिति सदस्यों के प्रस्ताव जिला योजना में शामिल किये जाए। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी उधम सिंह नगर जिले में अधिकारियों को रेशम विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की ओर जिला योजना में पिछले वर्ष के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष में 50 लाख रुपए किया गया। उन्होंने वैकल्पिक ऊर्जा विभाग में उरेड़ा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाने के लिए इस वित्तीय वर्ष में लगभग 2.50 करोड़ का अनुमोदन दिया।

-


प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने जनपद में नहरों की साफ सफाई के संबंध में जिलाधिकारी को कार्य योजना बनाने और एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को जनता से मिलने का एक निर्धारित समय तय कर जनता की समस्या को सुनने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए।बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि तय परिव्यय का 50% भाग पुराने कामों पर खर्च किया जाएगा जबकि शेष 50% भाग नए कामों पर खर्च किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सांख्यिकीय पत्रिका का अनावरण भी किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, विधायक आदेश चौहान, विधायक भुवन कापड़ी, विधायक तिलक राज बेहड, जिलाधिकारी उदय राज, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अमित नारंग सहित विभागीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Tags: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

वार्ड 04 राजपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

Load More
Next Post
-

उत्तराखंड में संक्रामक रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एसओपी

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved