Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Dehradun News: सुभारती विश्वविद्यालय में 104 लोगों ने किया रक्तदान

by Rajendra Joshi
September 20, 2025
in स्वास्थ्य
0
-
ADVERTISEMENT

Dehradun : रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हिमांशु ऐरन के मार्गदर्शन में गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं नारायण स्वामी कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा झाझरा स्थित सुभारती अस्पताल परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विश्वविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 104 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता, उप-प्राचार्य डॉ. रूप हँसपाल एवं सुभारती अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल शुक्ला द्वारा किया गया।

-

कार्यक्रम में सुभारती ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नेहा नौटियाल, सहायक परियोजना निदेशक डॉ. लोकेश त्यागी तथा जनसंपर्क प्रमुख डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर का विशेष मार्गदर्शन रहा। इसके अतिरिक्त ब्लड बैंक के तकनीकी स्टाफ विपिन उज्ज्वल, राजेश, नंदन, अजहर एवं निर्मल, नर्सिंग स्टाफ सोनी सिंह, काउंसलर राखी छेत्री, सागर एवं मो. आरिफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर के सफल आयोजन में नर्सिंग कॉलेज की निकिता, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक भरोसे, प्रधान वार्डन डॉ. लाल जी अस्थाना एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षण अधिकारी जितेंद्र त्यागी का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने रक्तदान को जीवन बचाने का पुनीत कार्य बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने का आह्वान किया।

Tags: ShubhartiHospital

Related Posts

-
स्वास्थ्य

मानवता की मिसाल: सुभारती अस्पताल में हादसे के सभी घायलों का मुफ्त इलाज

-
स्वास्थ्य

उत्तराखण्ड के अति-दुर्गम क्षेत्रों में हेली सेवाओं से सुरक्षित मातृत्व को नई गति

-
देहरादून

चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन

-
स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर : नंदगांव सीएचसी में औचक जांच

Load More
Next Post
-

मुख्यमंत्री धामी ने लिया रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved