Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Dehradun : राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर हेल्थ थीम पार्क का अनावरण

by Rajendra Joshi
August 31, 2024
in स्वास्थ्य
0
-
ADVERTISEMENT

Dehradun : राष्ट्रीय पोषण माह 1-30 सितम्बर 2024 के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड द्वारा स्वास्थ्य महानिदेशालय परिसर में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत “हेल्थ थीम पार्क” का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में थीम पार्क का अनावरण कुपोषण से सामान्य श्रेणी का सफर तय करने वाले बच्चों द्वारा किया गया।

हेल्थ थीम पार्क का उद्देश्य आम जनमानस को स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों, योजनाओं आदि से निरंतर अवगत कराना है। थीम पार्क में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, संपूर्ण टीकाकरण, मातृ व शिशु स्वास्थ्य, स्वास्थ्य कर्मचारियों की भूमिका और मोटे अनाज आदि विषयों को प्रदर्शित किया गया है। इस पार्क में विभिन्न फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के प्रतीकात्मक मूर्तियों को प्रदर्शित किया गया है, जिससे लोग पोषण संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. ने अपने संबोधन में कहा, “यह पार्क न केवल एक कलात्मक प्रस्तुति है, बल्कि यह लोगों को स्वस्थ जीवनशैली एवं पोषण के महत्व को समझाने का एक माध्यम भी है। यह एक जागरुकता का ऐसा माध्यम है जो निरंतर और लंबे अंतराल में स्थापित रहेगा साथ ही इसके संदेश समुदाय को प्रभावित करेंगे।”

उन्होंने कहा कि, हमारे लिए गर्व एवं उल्लास का विषय है कि थीम पार्क का अनावरण उन छोटे बच्चों द्वारा किया गया जो कि प्रेरणास्रोत है जिन्होंने कुपोषण की श्रेणी से सामान्य श्रेणी का सफर तय किया है। यह बच्चे हमारे लिये रोल मॉडल हैं, इनके कर कमलों से थीम पार्क का अनावरण करा कर हमने यही संदेश देने का प्रयास किया है।

-

मिशन निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश भर में सभी हितधारकों के साथ मिलकर राष्ट्रीय पोषण माह 1 सितम्बर 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक मनाया जाएगा। इस साल पोषण माह की थीम “सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत” है। इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं की पोषण स्थिति को बेहतर बनाने के अपने प्रयासों को मजबूत करने के लिए एक घंटे के भीतर स्तनपान की शुरुआत, जन्म के बाद पहले छह महीने तक केवल स्तनपान, उम्र के हिसाब से पूरक आहार की आदतें और एनीमिया की रोकथाम-प्रबंधन के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतु प्रदेश भर में अभियान संचालित किए जाएंगे।

डॉ. तारा आर्या, स्वास्थ्य महानिदेशक ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य लोगों में पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ाना है। उन्होंने इस थीम पार्क की सराहना की और इसे एक अनूठी पहल बताया, जो लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित विषयों के बारे में जानकारी प्रदान करने में सहायक रहेगा।

कार्यक्रम में डॉ मनु जैन निदेशक एनएचएम, डॉ तृप्ति बहुगुणा सलाहाकार एसएचआरसी सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य महानिदेशालय के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। थीम पार्क में प्रदर्शित फाइबर स्कल्पचर्स को देखने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया।

Tags: breaking newsNHM

Related Posts

-
स्वास्थ्य

मानवता की मिसाल: सुभारती अस्पताल में हादसे के सभी घायलों का मुफ्त इलाज

-
स्वास्थ्य

उत्तराखण्ड के अति-दुर्गम क्षेत्रों में हेली सेवाओं से सुरक्षित मातृत्व को नई गति

-
देहरादून

चारधाम यात्रा की सुरक्षा पर सरकार सख्त, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर बुधवार को बड़ा मंथन

-
स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सेवाओं पर मंत्री सुबोध उनियाल की पैनी नजर : नंदगांव सीएचसी में औचक जांच

Load More
Next Post
-

BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने BKTC पूर्व अध्यक्ष दिवंगत अनुसूया प्रसाद भट्ट के घर जाकर शोक-संवेदना जताई

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved