Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Dehradun : तहसील चौक के जाम से निजात दिलाएगी दरबार साहिब की पार्किंग

by Rajendra Joshi
April 3, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT

देहरादून। तहसील चौक शहर के सबसे व्यस्ततम एवम् भीड़भाड़ वाले चैराहों में से एक है। इस चौक पर आए दिन जाम के झाम व गाड़ियों की लंम्बी कतारों को झेलना पड़ता है। तहसील चौक पर पार्किंग की सीमित व्यवस्था भी इसका बड़ा कारण है। लोग अपने दोपहिया एवम् चैपहिया वाहनों को सड़क किनारे यहां वहां खड़ा कर देते हैं। उचित पार्किंग न होने की वजह से बेतरतीब वाहन जाम की परेशानी को और बढ़ाने का काम कर रहे हंै। श्री गुरु राम राय दरबार साहिब इस समस्या से अब निजात दिलवाएगा। इस दिशा में श्री दरबार साहिब प्रबन्ध समिति ने बड़ी पहल की है।

-


पुरानी तहसील पर श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के स्वामित्व की जमीन है। इस भूमि पर श्री गुरु राम राय दरबार साहिब आॅटोमेटेड मल्टी स्टोरी पार्किंग बना रहा है। यह आॅटोमेटेड मल्टी स्टोरी पार्किंग तहसील चौक के जाम में भारी राहत देगी। श्री दरबार साहिब प्रबन्ध समिति की ओर से इस बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। श्री दरबार साहिब के आर्किटैक्ट और इंजीनियरो की टीम पार्किंग स्थल का मौका मुयाअना कर चुकी है। प्रबन्ध समिति ने स्पष्ट किया है कि पुरानी तहसील में श्री दरबार साहिब की स्वामित्व वाली जमीन पर पाार्किंग बनाने की आवश्यक प्लानिंग को पूरा कर लिया गया है। शीघ्र ही पार्किंग बनाने का काम शुरू हो जाएगा। अगले कुछ महीनों में ऑटोमेटेड मल्टी स्टोरी पार्किंग जनता की सेवा में समर्पित होगी। फिलहाल अस्थाई बस, ट्रक, कार व स्कूटर की पार्किंग शुरू कर दी गई है। श्री दरबार साहिब की इस पहल का शहर के गणमान्य व्यक्तियों एवम् विभिन्न समाज सेवी संगठनों ने स्वागत किया है।

Tags: breaking newslatest newsSGRRU

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

अपने पिताजी की स्मृति में निर्मित होने वाले शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved