Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

शीघ्र प्रारम्भ होगा अनारवाला मालसी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य : गणेश जोशी

by Rajendra Joshi
March 15, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • मंत्री जोशी ने लोक निर्माण विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

देहरादून, 15 मार्च। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अपने शासकीय आवास में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा की। बैठक के दौरान लोनिवि के अधिशासी अभियंता जितेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि अनारवाला मालसी मोटर मार्ग सहित कई अन्य मार्गो में निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारम्भ कर दिया जाऐगा।

-


काबीना मंत्री गणेश जोशी को विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मोटीधार मसराना मोटर मार्ग वन विभाग की सहमति के लिए गया है जबकि चामासारी लुहारीगढ़, बुरासखण्डा गढ़ और छोटी छमरोली डामकोट सड़क निर्माण के प्रस्ताव वन क्षतिपूर्ति के लिए भूमि आवंटन करने हेतु जिलाधिकारी को प्रेषित किया गया है। क्यारा धनोल्टी मोटर मार्ग में निर्माण के लिए मंत्री ने निर्देशित किया गया इस सड़क का सम्पूर्ण आगणन बनाकर तत्काल कार्यवाही की जाए, उन्होंने कहा कि यह सड़क उनकी प्राथमिकता में है। इसी प्रकार, बिलासपुर काड़ली एवं चन्द्रोटी जिला पंचायत क्षेत्र में सड़कों के निर्माण करवाया जाऐगा। मंत्री ने बताया कि गढ़ी कैंट में सड़कों का निर्माण प्रस्तावित था किन्तु सीवर लाईन का कार्य स्वीकृत होने के चलते कैंट क्षेत्र में पहले सीवर लाईन बिछाने का कार्य करवाया जाऐगा। उन्होंने अधिकारियों को अनारवाला मालसी मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य तत्काल करवाने को निर्देशित किया। उन्होंने मसूरी शहर में भी सड़कों की स्थिति को ठीक करने तथा मोतीलाल नेहरु मार्ग में निर्माण कार्य का अतिशीघ्र शिलान्यास करवाने के निर्देश दिये।
अधिशासी अभियंता जितेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि अनारवाला मालसी मोटर मार्ग में वृक्षों को बचाते हुए दोनों तरफ टाईल्स से कार्य किया जाएगा और सड़क को हाटमिक्स से बनाया जाऐगा। कुछ स्थानों पर विद्युत खम्बों को स्थानान्तरित करने की कार्यवाही भी अतिशीघ्र कर ली जाऐगी।

Tags: breaking newsकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

देहरादून में हुई सड़क दुर्घटना के शीघ्र अनावरण पर देहरादून पुलिस टीम को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved