Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

मुख्य विकास अधिकारी ने ऋषिपर्णा सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत जिले में आईआरएस की स्थिति की समीक्षा की।

by Rajendra Joshi
July 27, 2022
in उत्तराखंड
0
ADVERTISEMENT

-

देहरादून 27 जुलाई, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने ऋषिपर्णा सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत जिले में आईआरएस (इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम) की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में आईआरएस के अंतर्गत विभिन्न विभागो, अधिकारियों तथा हितधारको की भूमिका एवं उत्तरदायित्व पर चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने आपदाओं के दौरान आईआरएस के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न विभागों के मध्य उचित समन्वय एवं टीम वर्क पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों की जानकारी होना आवश्यक है।

संबंधित अधिकारियों की 24×7 उपलब्धता भी अनिवार्य है। बैठक में आईआरएस के सफल संचालन हेतु अंतर विभागीय समन्वय, आईआरएस की संगठनात्मक संरचना, लॉजिस्टिक संचार व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, खाद्य आपूर्ति, संसाधनों के प्रबंधन, मुआवजा सुविधाओं, डॉक्यूमेंटेशन, परिवहन सुविधाओं और राहत कार्यो आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने आईआरएस सिस्टम से जुड़े विभागों को आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए राहत बचाव कार्यों में जुड़ने सभी विभागों का बेहतर आपसी समन्वय रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा व डॉ शिव कुमार बरनवाल, डीसी होमगार्ड राहुल सचान, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ दीपशिखा रावत, एआरटीओ एन के ओझा, डीएसओ विपिन कुमार, खंड विकास अधिकारी सी पी सेमवाल सहित सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, पुलिस, चिकित्सा के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: अपर जिलाधिकारी के.के मिश्रा व डाॅ0 एस.के बरनवालएआरटीओ एन के ओझाखंड विकास अधिकारी सी पी सेमवाल सहित सिंचाईचिकित्सा के अधिकारीजिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपशिक्षा रावतडीएसओ विपिन कुमारडीसी होमगार्ड राहुल सचानपुलिसमुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्नालोक निर्माण विभाग

Related Posts

-
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ की माँ भगवती की पूजा-अर्चना

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Load More
Next Post

राज्यपाल ने बुधवार को ऐमिटी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संयुक्त वैश्विक सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया।

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved