Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

साहू समाज के प्रथम सम्मेलन में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

by Rajendra Joshi
March 4, 2023
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • अपने पद की गरिमा का रखे ख्याल,समाज हित मे करें कार्य-रेखा आर्या

हल्द्वानी

-

आज नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी स्थित निजी वेंकेट हाल में अपने पति गिरधारीलाल साहू के साथ साहू समाज के प्रथम सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया। जहां साहू समाज के लोगो द्वारा केबिनेट मंत्रीका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

-

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज जिन लोगो को साहू समाज के प्रथम सम्मेलन में दायित्व मिला है उनकी जिम्मेदारी अब और अधिक बढ़ जाती है।समाज के बेहतरी के लिए आप सभी को कार्य करना चाहिए।कहा कि आपको जो पद दिया गया है इसका किसी भी प्रकार से दुरुपयोग नही होना चाहिये ऐसे में आपकी जबाबदेही और अधिक समाज के प्रति बढ़ जाती है।

-

मंत्री रेखा आर्या ने सभी को उन्हें अपने कर्तव्यों का सही प्रकार से क्रियान्वित करने की बात कही साथ ही इस अवसर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाली बालिका व अन्य अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सभी को एकता के साथ मिलकर कार्य करना होगा ,एक विकसित समाज का निर्माण तभी संभव हो सकता है जब उस समाज के लोगो के मध्य आपसी भाईचार व एकजुटता हो।वही समाजसेवी गिरधारीलाल साहू ने अपने संबोधन में साहू समाज की स्थापना के ऊपर अपने विचार व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि यह बड़ा ही हर्ष का विषय है कि आज हल्द्वानी में साहू समाज का पहला सम्मेलन हो रहा है जिसमे भारी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए है।

-

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम सब एक साथ रहे व साथ ही जिसप्रकार से हमने भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम किया है वह आगे भी करे।उन्होंने सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज जिस संख्या में यहां पर साहू समाज के लोग एकत्रित हुए हैं इससे निश्चित ही आप सबकी एकता दिखाई पड़ती है।

-

इस अवसर पर मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला जी,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी,साहू समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू जी,वैश्य महासभा महामंत्री भावनी शंकर नीरज जी सहित साहू समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: breaking newscm dhamilatest newsRekha aryaमहिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या

Related Posts

-
देहरादून

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

Load More
Next Post
-

पानी की किल्लत की संभावना को देखते हुए पूर्व निर्धारित तैयारी करने के निर्देश

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved