Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Dehradun News: सेरकी में ₹ 284.99 लाख की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

by Rajendra Joshi
March 12, 2024
in देहरादून
0
ADVERTISEMENT
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून सेरकी में ₹ 284.99 लाख की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

Dehradun News: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून ग्राम पंचायत सेरकी में विभिन्न विभागों से स्वीकृत विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रू.269.99 लाख की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा रू.15.00 लाख की लागत से विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरोना नयायपंचायत क्षेत्र में मंडी परिषद के माध्यम से ₹360 लाख, सीड्स द्वारा ₹90 लाख और विधायक निधि द्वारा 28 लाख की लागत से वर्ष 2023-24 में करवाये गये। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली, पानी की समस्या को प्राथमिकता पर निस्तारित किया गया है।उन्होंने कहा ग्राम पंचायत में अभी कई विकास कार्य पूर्ण हो चुके और कई कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा पीएमजीएसवाई के अंतर्गत मालदेवता – सेरकी में रू.16.97 करोड़ की लागत से 16 किलोमीटर की सड़क निर्माण कार्य।सहस्त्रधारा – सरोना में रु.9.91 करोड़ की लागत से 12 किलोमीटर की सड़क निर्माण कार्य। सुवाखोली – सरोना में 10.94 करोड़ की लागत से 12 किलोमीटर की सड़क निर्माण कार्य। सिंचाई विभाग द्वारा सरखेत में रू.04 करोड़ की लागत से सुरक्षात्मक कार्य। सहस्त्रधारा में लगभग 2.30 करोड़ से सुरक्षात्मक कार्य।

-


उन्होंने कहा सभी गांवों को आपस में जोड़ना और सभी गांवों तक मुख्यालय से जोड़ने के लिए विभिन्न सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में इस्तेमाल सामग्री का गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए निरंतर अग्रसर होकर कार्य कर रही है।

-

इन योजनाओं का किया गया शिलान्यास – मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत सरोना न्यायपंचायत के अन्तर्गत रु.99.99 लाख की लागत से 05 किमी0 आंतरिक सीसी मार्ग एवं पुश्ता निर्माण का कार्य। एमडीडीए की अवस्थापना मद से स्वीकृत सेरकी में रू.130.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण। एमडीडीए की अवस्थापना मद से स्वीकृत सिल्ला में रू.40.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण।

लोकार्पण – ग्राम पंचायत फुलैत में रू.15.00 लाख की लागत से पंचायत भवन के निर्माण कार्य का लोकार्पण।

इस अवसर पर स्वामी वेदानंद, अनुज कौशल, वीर सिंह चौहान, दिनेश ग्राम प्रधान, बालम बिष्ट, इतवार सिंह रमोला, राजपाल मेलवान, ग्राम प्रधान नरेंद्र रावत, रोशन लाल डबराल, सुंदर सिंह पयाल, घनश्याम नेगी, जगदीश पयाल, शैलेंद्र, ब्रह्म दत्त जोशी, महावीर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

-
Tags: latest newsकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
उत्तराखंड

पंतनगर विवि के प्राध्यापक डा. शिवा प्रसाद के निधन पर गांधी हॉल में शोक सभा आयोजित

-
उत्तराखंड

विकासनगर में रबी अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारम्भ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

-
उत्तराखंड

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

-
देहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

Load More
Next Post
Mussoorie News

Mussoorie News: मंत्री गणेश जोशी ने मंसूरी में 266.15 लाख की लागत की विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved