Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के विकास के लिए जारी किये 43.86 लाख

by Rajendra Joshi
June 21, 2025
in देहरादून
0
File Photo- Minister Ganesh joshi

File Photo- Minister Ganesh joshi

ADVERTISEMENT
  • वर्ष 2025-26 की विधायक निधि से अब तक कुल 261.33 लाख की धनराशि जारी

देहरादून, 21 जून। सरकार में कैबिनेट मंत्री और मसूरी से विधायक गणेश जोशी में मसूरी विधान सभा के अन्तर्गत विकास कार्यों की घोषणा के क्रम में विधायक निधि से चार महत्वपूर्ण विकास कार्यो की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। जिसमें अमर शहीद कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इन्टर कॉलेज, डोभालवाला, देहरादून में बॉस्केटबॉल कार्ट, बॉस्केटबॉल पोल एवं विद्यालय में पुस्तकालय की स्थापना के लिए रुपये 15.67 लाख, मसूरी में अलगाड़ यमुना घाटी विकास मंच निर्माण के लिए रुपये 10 लाख, मसूरी विधानसभा के अन्तर्गत एनआरएलएम एसएचजी के लिए वे-साईट ऐमिनिटी के अन्तर्गत वर्कशेड का निर्माण के लिए 15 लाख और राजकीय इन्टर कॉलेज, किशनपुर में ध्वनि प्रणाली एवं तत्सम्बन्धी कार्यों की स्थापना के लिए रुपये 03.19 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इस बाबत उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता पर रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सामुदायिक भवनों का निर्माण, आंगनवाड़ी में छात्र-छात्राओं के लिए सामान सहित मूलभूत एवं अवस्थापना सुविधाओं का विकास लगातार जारी है।

Tags: breaking newslatest newsकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

Dehradun: संभावित आपदाओं से बचाव को रहें एडवांस तैयारी: डीएम

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved