Retail
No Result
View All Result
No Result
View All Result
 devbhoomi samiksha logo
No Result
View All Result

Dehradun: संभावित आपदाओं से बचाव को रहें एडवांस तैयारी: डीएम

by Rajendra Joshi
June 22, 2025
in देहरादून
0
-
ADVERTISEMENT
  • जनमानस, महिला, बुजुर्ग,बच्चों को नहीं रहने दे सकते जलमग्न;किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव का करना ही है समाधान: डीएम
  • लोनिवि को तत्काल खुदाई कर जलभराव के मुख्य कारक गुमानीवाला चौक ह्यूम पाइप ड्रेनेज की सफाई व अलाइमेंट कार्य के निर्देश मौके पर ही फंड स्वीकृत
  • अमित ग्राम गुमानीवाला में लोनिवि ने ड्रेनेज कार्य किया शुरू

देहरादून | जिलाधिकारी सविन बंसल ने विगत दिवस ऋषिकेश में जलभराव समस्या के समाधान को अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर अमित ग्राम गुमानीवाला में लोनिवि ने ड्रेनेज कार्य शुरू कर कर दिया है ।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव का समाधान करना है, इसके लिए लोनिवि को तत्काल खुदाई करते हुए जलभराव के मुख्य कारक गुमानीवाला चौक ह्यूम पाइप ड्रेनेज की सफाई तथा अलाइमेंट कार्य को तत्काल करने के निर्देश दिए थे, जिसके लिए फंड की स्वीकृति जिलाधिकारी ने मौके पर ही जारी की। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण के अधिकारियों से कड़े शब्दों में कहा कि जनमानस, महिला, बुजुर्ग,बच्चों को जलमग्न नहीं रहने दे सकते। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी हालत में ऋषिकेश शहर के जलभराव समाधान करने के निर्देश दिए थे, जिसके फल स्वरुप जल भराव से निकासी का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

-


ऋषिकेश शहर में बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या पर जिलाधिकारी ने जल निगम को पानी निकासी के लिए ठोस प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए। वहीं गुमानीवाला अमित ग्राम के पास नाली चौक होने की समस्या पर लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पानी निकासी के लिए पूर्व में बिछाई गए ह्यूम पाइप को निकाल कर उसका एलाइनमेंट ठीक करें। ताकि पानी की उचित ढंग से निकासी हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए विभाग को पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को तत्काल इसका काम शुरू करने के निर्देश दिए।

इस दौरान नगर आयुक्त ऋषिकेश, उप जिलाधिकारी योगेश मेहर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमके शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Tags: breaking newsDM dehradunlatest news

Related Posts

-
देहरादून

पंतनगर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का हायपरप्योर बाय जोमैटो में चयन

-
देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद् देवी भागवत कथा में किया प्रतिभाग प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

-
देहरादून

मसूरी विधानसभा के क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता देवी की जीत

-
देहरादून

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

Load More
Next Post
-

Dehradun News: डाकरा में 20 KV के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Leave Comment
300x250 Top
300x600 Middle
  • About
  • Contact Us
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • About Us
  • Advertise
  • App Ads
  • App Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Terms & Conditions

© 2024 Dev Bhoomi Samiksha All Rights Reserved